सोनीपत, 11 मार्च (भा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गत दिवस सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। ये वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल ने तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे जैसे ही राहुल गांव में अपनी कार से उतरे उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। सिक्योरिटी टीम के साथ राहुल ने झुककर उसे उठाया। राहुल का हरियाणवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जब राहुल गांधी शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा- राहुल भाई राम-राम। राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए और आगे बढ़ गए।
राहुल करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा खाया। किसान की बेटी तनु के हाथों मिस्सी रोटी भी खाई। महिलाओं के ब्याह के गीत सुने। राहुल ने तनु की प्रियंका गांधी से भी फोन पर बात कराई। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी रील भी पोस्ट की है।
किसान संजय की बेटी तनु की शादी में राहुल सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। यहां करीब एक घंटा रुके। बीकॉम पास तनु की बारात रोहतक के सुंदरनगर से आई। तनु की शादी सुनील के साथ तय है। एमए (इंग्लिश) पास सुनील क्रिकेटर भी हैं। तुन की छोटी बहन सारिता और भाई दीपक हैं।
तनु ने राहुल गांधी से कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबानी के बेटे की शादी में गए थे। बड़े-बड़े लोगों की शादी में जाते हैं, आप गरीब के घर शादी में आए। कभी देखा नहीं ऐसा। इस पर राहुल ने कहा कि वहां पर ऐसा मजा थोड़ी आता। मजा तो यहां पर आया। तुन ने कहा कि राहुल ने मुझे पूछा कि कहां शादी हो रही है। क्या पढ़ाई कर रहे हो। पहले दूध के साथ चूरमा खाया। फिर टैंट में गए, जहां प्रीति-भोज का इंतजाम था। इस दौरान राहुल ने तनु के हाथों से मिस्सी रोटी का कोर भी खाया। राहुल ने बालूशाही व लाडू (लड्डू) खाया। राहुल ने कहा-खुश रहना। दामण-कुर्ता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्हें शादी समारोह में बन रही जलेबी भी देखी। अपने हाथ से दीपेंद्र हुड्डा और तनु के पिता संजय को जलेबी खिलाई।
रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने साधारण किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर अपना वचन निभाया है। धनाढ्य लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं, लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंचकर राहुल ने अपनी सोच दिखाई है। दीपेंद्र ने कहा कि संजय भाई सिर्फ आधा एकड़ जमीन के मालिक हैं। राहुल ने उनसे खेती-बाड़ी पर भी चर्चा की। कहने लगे कि आजकल खेतों में पेस्टिसाइड्स ज्यादा डालने लगे हैं, जिससे खान-पान अच्छा नहीं रहा है।
शादी समारोह से लौटने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हरियाणा में किसान भाई संजय मलिक जी की बेटी, तनु की शादी में उनके निमंत्रण पर पहुंचा। बहुत आत्मीय स्वागत, परिवार वाली मोहब्बत और बहुत ही स्वादिष्ट खाना-वो तो होना ही था, अन्नदाता के घर का भोज जो था।
नवविवाहित दंपत्ति को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। संजय जी और पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई।
Trending
- इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
- मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
- एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
- पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
- इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
- बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
- नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
- क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें

