Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन
    एंटरटेनमेंट

    इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन

    adminBy adminJanuary 12, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 12 जनवरी। इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का रविवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 43 साल के प्रशांत का निधन दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर पर हुआ।

    पीटीआई के अनुसार, सिंगर-एक्टर काे कार्डियक अरेस्ट आने बाद दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

    प्रशांत टीवी शो इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर मशहूर हुए थे। वह वेब सीरीज पाताललोक के दूसरे पार्ट में भी नजर आए थे। प्रशांत इसके अलावा सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी नजर आने वाले हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
    इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत तमांग ने अपना पहला एल्बम धन्यवाद रिलीज किया था। उन्होंने विदेशों में भी कई लाइव शो किए।

    प्रशांत सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी थे। साल 2010 में उन्होंने नेपाली फिल्म गोरखा पलटन से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अंगालो यो माया को, किन माया मा, निशानी और लाडैन जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे।

    रिपोर्ट के अनुसार, निधन से पहले प्रशांत को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। बताया गया कि उनकी मौत की जानकारी सबसे पहले उनकी सास को मिली। इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल में उनके दोस्त अमित पॉल को बताया। अमित ने फिर सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की।

    प्रशांत ने दार्जिलिंग के सेंट रॉबर्ट स्कूल से पढ़ाई की थी। एक हादसे में पिता के निधन के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी और वह अपने पिता की जगह कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के तौर पर भर्ती हो गए। कोलकाता पुलिस में रहते हुए वह पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाना गाते थे।
    उन्होंने साल 2007 में सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सीजन 3 में हिस्सा लिया था। प्रशांत को ग्रैंड फिनाले में रिकॉर्ड 700 लाख (70 मिलियन) से अधिक वोट मिले थे, जो उस समय के हिसाब से एक बड़ी उपलब्धि थी। शो जीतने पर इनाम में उन्हें 1 करोड़ रुपए और एक मारुति सुजुकी एसएक्स4 कार मिली थी।

    bollywood entertainment prashant-tamang tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.