Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»दुबई में शाहरुख खान के सामने हुआ ‘पठान 2’ का ऐलान!
    एंटरटेनमेंट

    दुबई में शाहरुख खान के सामने हुआ ‘पठान 2’ का ऐलान!

    adminBy adminDecember 10, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 10 दिसंबर। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने साल 2023 में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन स्पाई फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की थी और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. इसके बाद से ही शाहरुख की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल की चर्चा होती रही. पर अब लगता है ये फिल्म फाइनली कंफर्म हो गई है. इसे शाहरुख खान के एक करीबी ने उनके सामने ही कंफर्म किया है. इसका वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं.

    दरअसल बीते रोज़ शाहरुख खान दुबई में थे. वहां उनके नाम पर एक टाउनशिप का ऐलान हुआ, जो बेहद कम वक्त में पूरा का पूरा बिक गया. इस दौरान वहां पर स्टेज से डेवलपर रिजवान साजन ने पठान के सीक्वल का जिक्र कर दिया, जिससे फैंस झूम उठे. उन्होंने शाहरुख खान के सामने कहा, “कोई भी ब्लॉकबस्टर मूवी होती है तो उसका एक सीक्वल होता है, मैं सही कह रहा हूं न? जैसे पठान. पठान 2 आ रही है. तो कोई भी आप मूवी देखोगे, तो उसका सीक्वल होगा. आपको क्या लगता है, शाहरुख बाय डान्युब का टावर 2 आना चाहिए या नहीं.”

    धुरंधर की बंपर कमाई के बीच जैसे ही पठान 2 को लेकर ये बयान सामने आया, किंग खान के फैंस में जोश भर गया और वो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. बताया जा रहा है कि यशराज बैनर के तले बनने वाली ये फिल्म आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा के बाद फ्लोर पर आ जाएगी. फिल्म की शूटिंग की शुरुआत चिली में होगी. शाहरुख भी इस वक्त अपनी अगली फिल्म किंग में बिज़ी हैं. किंग के जरिए ही शाहरुख की बेटी सुहाना रुपहले पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं.

    इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी बदलने के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “लंदन में मेरा डीडीएलजे का ब्रॉन्ज स्टैच्यू लगाया गया है. मैंने नेशनल अवॉर्ड जीता है. और अब दुबई में एक बिल्डिंग है जो मेरे नाम पर है. मैं कुछ ऐसा बन गया हूं अब कि मेरे पैरेंट्स अब जन्नत से गर्व से मुझे देख सकते हैं.

    bollywood entertainment pathaan-2 shah-rukh-khan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.