Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एनवाई सिनेमा का नया नाम देवगन सिनेएक्स एक नए युग की शुरुआत
    देश

    एनवाई सिनेमा का नया नाम देवगन सिनेएक्स एक नए युग की शुरुआत

    adminBy adminOctober 4, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़, ०४ अक्टूबर (वि)। भारतीय सुपरस्टार अजय देवगन ने विश्व समुद्र समूह के साथ हाथ मिलाकर देवगन सिनेएक्स के रूप में एनवाई सिनेमा की नई पहचान का अनावरण प्रतिष्ठित नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा (एसएनडीटी वुमेन्स कॉलेज ग्राउंड, जुहू) में किया। इस भव्य रीब्रांडिंग कार्यक्रम ने शहर के सांस्कृतिक और फिल्म जगत के दिग्गजों को आकर्षित किया और भारत में सिनेमा के लिए एक शानदार नए अध्याय की शुरुआत की। समारोह की शुरुआत दुर्गा पूजा के उत्सव से हुई, जिसके बाद देवगन सिनेएक्स का लोगो संगीत, रोशनी और उत्साह के बीच पेश किया गया। यह रीब्रांडिंग विश्व समुद्र समूह और एनवाई सिनेमा के एकजुट होने के साथ सामने आई, जहां समूह ने उन्नत थिएटर, आधुनिक डिजिटल तकनीकों और देशभर में विस्तार के माध्यम से मूवी देखने के अनुभव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

    लॉन्च पर अजय देवगन ने कहा दुर्गा पूजा परंपरा, एकता और साझा खुशी का उत्सव है। कई मायनों में सिनेमा भी यही करता है यह कहानियों के जरिए लोगों को करीब लाता है। आज से बेहतर दिन और क्या हो सकता था हमारे सिनेमा के अगले अध्याय की घोषणा के लिए। देवगन सिनेएक्स के साथ हमारा लक्ष्य है कि इस जादू को पूरे भारत में दर्शकों तक पहुंचाएं, अत्याधुनिक फॉर्मैट्स के जरिए जो फिल्म के हर जज्बात और हर पल को पूरी गहराई से महसूस करने दें। विश्व समूह के प्रबन्ध निदेशक शिवदत्त दास ने कहा, देवगन सिनेएक्स सिर्फ एक नया नाम नहीं है। यह सिनेमा हॉल को नवाचार, आराम और संस्कृति के केंद्र में बदलने की दृष्टि है। हम इस ब्रांड को पूरे भारत में तेजी से विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने डेब्यू के साथ, देवगन सिनेएक्स ने प्रीमियम फॉर्मैट्स की शुरुआत की योजना की घोषणा की।

    साथ ही एआई, ऐप और वेब प्लेटफॉर्म, कस्टमर एंगेजमेंट टूल्स और रिवॉर्ड प्रोग्राम जैसी आधुनिक डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाकर दर्शकों के लिए सहज अनुभव बनाने की बात कही। कंपनी ने आने वाले वर्षों में मेट्रो, टियर-1 शहरों और विशेष रूप से दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर रणनीतिक ध्यान केंद्रित करने की योजना साझा की। एनवाई सिनेमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कोट्टाकोटा ने कहा ष्देवगन सिनेएक्स देशभर में नए स्क्रीन के साथ अपने कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। हमारा तत्काल ध्यान मेट्रो और टियर-1 शहरों पर होगा, विशेषकर दक्षिण भारत पर, जहां सिनेमा के प्रति उत्साह अद्वितीय है। यह सिर्फ एक विकास यात्रा की शुरुआत है, जिसे हम पूरे देश के दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हैं।

    Devgan CineX hapur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.