Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुलंदशहर में तैनात जज के पिता की सरेराह हत्या
    • यूपी प्रेस क्लब में दी दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि
    • समय के साथ अपना अस्तित्व खो रहा काशी का प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर
    • पर्सनल लोन को पछाड़कर गोल्ड लोन बना नंबर 2
    • अमेरिका, चीन व जर्मनी को पीछे छोड़ा भारत ने निजी खपत बढ़ाने के मामले में
    • शाइन सिटी का मालिक राशिद नसीम यूएई में गिरफ्तार
    • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस: वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के लिए ₹145 टोल
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»अब मोबाइल फोन पर नंबर के साथ कालर का नाम दिखेगा
    टेक्नोलॉजी

    अब मोबाइल फोन पर नंबर के साथ कालर का नाम दिखेगा

    adminBy adminOctober 30, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 30 अक्टूबर। मोबाइल यूजर्स के लिए अब स्पैम, जंक और मार्केटिंग कॉल को पहचान पाना आसान हो जाएगा. दरअसल, अब कॉलिंग स्क्रीन पर नंबर के साथ-साथ कॉलर का नाम भी दिखेगा. इसके लिए दूससंचार विभाग और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को एक सप्ताह के भीतर किसी भी एक सर्किल में यह सर्विस शुरू करने के निर्देश दिए हैं. यह सर्विस शुरू होते ही कॉलर के नंबर के साथ-साथ नाम दिखना भी शुरू हो जाएगा.

    कॉलर स्क्रीन पर दिखने वाला नाम वही होगा, जो यूजर ने मोबाइल नंबर खरीदते समय अपनी आईडी में बताया था. यह एक डिफॉल्ट फीचर होगा और अगर कोई यूजर इसे यूज नहीं करना चाहता तो उसे इसे डिएक्टिवेट करना होगा. बता दें कि टेलीकॉम कंपनियां इस सर्विस को लेकर पिछले साल मुंबई और हरियाणा में ट्रायल कर चुकी हैं.

    TRAI ने मानी दूरसंचार विभाग की सलाह
    पिछले साल फरवरी में TRAI ने दूरसंचार विभाग को ‘कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन’ नाम की इस सर्विस की सिफारिश की थी. TRAI ने कहा था कि इसे तभी एक्टिव किया जाना चाहिए, जब कॉल रिसीव करने वाला यूजर इसके लिए रिक्वेस्ट करे. इसका जवाब देते हुए दूरसंचार विभाग ने TRAI को बताया कि यह सर्विस डिफॉल्ट होनी चाहिए. अगर किसी यूजर को इसका यूज नहीं करना है तो वो इसे डिएक्टिवेट करवा सकता है. TRAI ने विभाग की इस सलाह को मान लिया है.

    फ्रॉड कॉल पर लग सकेगी लगाम
    TRAI और दूरसंचार विभाग के इस कदम से फ्रॉड कॉल पर लगाम लगने की उम्मीद की जा रही है. अब यूजर को कॉल उठाने से पहले ही यह पता चल जाएगा कि उसका कोई जानकार व्यक्ति कॉल कर रहा है या कोई अनजान व्यक्ति उससे संपर्क करने की कोशिश में है. इस तरह लोग हैकर्स और स्कैमर्स के जाल में नहीं आएंगे और साइबर क्राइम से सुरक्षित रह पाएंगे.

    Caller ID Spam Call tazza khabar tazza khabar in hindi technology trai
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बुलंदशहर में तैनात जज के पिता की सरेराह हत्या

    February 28, 2026

    यूपी प्रेस क्लब में दी दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि

    February 28, 2026

    समय के साथ अपना अस्तित्व खो रहा काशी का प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.