लखनऊ, 06 फरवरी। प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग पढ़ाई को डिजिटल माध्यम से और आसान बनाने के लिए अब कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से विभिन्न विषयों के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें छात्र कभी भी देख और सुन सकेंगे।
यह पहल बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देशन में शुरू की गई है। इसके तहत छात्र भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी घर बैठे कर सकेंगे। ये ऑनलाइन लेक्चर पूरी तरह निःशुल्क होंगे और एससीईआरटी की वेबसाइट, समग्र शिक्षा पोर्टल और दीक्षा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आगे चलकर इन्हें पीएम ई-विद्या चौनल पर भी प्रसारित करने की योजना है।
एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की विषयों पर पकड़ मजबूत करना और कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाना है। इससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में लगातार सुधार होगा।
इसके लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे। इच्छुक शिक्षकों से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित शिक्षकों को मानदेय के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह योजना छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इससे उनकी शिक्षण क्षमता और अनुभव दोनों में वृद्धि होगी।
संयुक्त निदेशक बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की विषयों पर पकड़ मजबूत करना और कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाना है। इससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में लगातार सुधार होगा। इसके लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे।
Trending
- सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
- आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
- महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
- आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
- झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
- मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
- पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
- विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

