Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    • मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद
    • 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सिर्फ टोल नहीं पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक फास्टैग से होगा पेमेंट, 6 महीने का ट्रायल सफल रहा
    देश

    सिर्फ टोल नहीं पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक फास्टैग से होगा पेमेंट, 6 महीने का ट्रायल सफल रहा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 22, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 22 दिसंबर। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय फास्टैग को मल्टीपर्पस बनाने की तैयारी में है। इसके तहत अब पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक का पेमेंट फास्टैग से कर सकेंगे।

    इसके लिए छह महीने से जारी ट्रायल सफल रहा है। इसका उद्देश्य है कि फास्टैग का उपयोग सिर्फ टोल भुगतान तक सीमित न रहे, बल्कि यात्रा के दौरान सड़क से इतर मिलने वाली सुविधाओं के भुगतान में भी हो।

    अधिकारियों ने कहा- इससे डिजिटल फ्रॉड की आशंका कम होगी। यूजर फास्टैग को वॉलेट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे धोखाधड़ी की स्थिति में नुकसान कम हो।

    किन सुविधाओं के लिए होगा इस्तेमाल
    इस बदलाव को लेकर फिनटेक कंपनियां, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स, बैंक और टोल ऑपरेटर्स की बैठक हो चुकी है। इसमें इन चीजों के लिए सहमति बनी-
    टोल
    पेट्रोल पंप
    ईवी चार्जिंग
    फूड आउटलेट
    वाहन मेंटेनेंस
    सिटी एंट्री चार्ज
    यात्रा के दौरान अन्य सुविधाओं का भुगतान

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भी काम आएगा फास्टैग
    भले ही फास्टैग के जरिए इन सभी सुविधाओं को कब तक शुरू किया जाएगा, तारीख सामने नहीं आई है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो आम जनता को इससे काफी फायदा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फास्टैग से पेमेंट वाली इस स्कीम के लागू होने के बाद, नई दिल्ली स्टेशन पर भी FASTag के जरिए पार्किंग शुल्क का भुगतान कर पाएंगे.

    क्या है नई पॉलिसी?
    दिल्ली मंडल की इस नई नीति के तहत टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नई कंपनी 28 दिसंबर को पार्किंग मैनेजमेंट का कार्यभार संभाल लेगी। टेंडर की शर्तों के अनुसार, कंपनी को एक माह के भीतर यात्रियों की सुविधाओं, वाहनों के प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी सभी मानकों को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा।

    हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, अजमेरी गेट की ओर तीन विशेष पाथवे बनाए जा रहे हैं। इन पाथवे के माध्यम से यात्री अपने सामान के साथ आसानी से सुरक्षा जांच और स्कैनिंग पॉइंट तक पहुंच सकेंगे। ट्रेन से उतरने वाले यात्री स्टेशन परिसर से बाहर निकलकर निर्धारित लेन से अपनी टैक्सी, बस या मेट्रो तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

    fastag tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने

    August 9, 2026

    मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद

    August 9, 2026

    12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.