Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा एसटीएफ ने पकड़ा फर्जी रॉ अधिकारी, पैनकार्ड और आधार समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद
    देश

    नोएडा एसटीएफ ने पकड़ा फर्जी रॉ अधिकारी, पैनकार्ड और आधार समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद

    adminBy adminNovember 19, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 19 नवंबर। नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को एक फर्जी रॉ अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के लैपटॉप में दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े वीडियो मिले हैं. वह कभी खुद को मेजर अमित और कभी खुद को रॉ का बड़ा अधिकारी बताकर अलग-अलग सोसाइटी में रहता था. इसने खुद को रॉ अधिकारी बताकर एक महिला जज को भी झासे में ले लिया और उनसे शादी कर ली. पत्नी बिहार के छपरा में तैनात है.

    दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की वजह से संदिग्धों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान इस संदिग्ध की भी सूचना मिली. एक टीम बनाकर पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में छापा मार कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
    जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक फर्जी कंपनी भी बनाई थी. जिसमें गलत तरीके से निवेश करवाया जा रहा था. STF ने कार्रवाई के दौरान कंपनी से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं. STF ने फर्जी रॉ अधिकारी के पास से भी फर्जी आई कार्ड, 20 चेकबुक, 8 डेबिट–क्रेडिट कार्ड, 3 वोटर ID और 2 आधार कार्ड सहित कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं.

    जब टीम सोसाइटी के उस फ्लैट में पहुंची जहां पर कथित रॉ अधिकारी रहता था तो दरवाजा एक महिला ने खोला. इसी बीच एक व्यक्ति वहां पर आ गया. उसने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र स्वर्गीय बृजनंदन शाह बताया. उसके हाथ में पकड़े हुए पर्स की तलाशी ली गई तो उसमें एक आई कार्ड था जो केबिनेट सेक्रेट्रिएट गवर्नमेंट आफ इंडिया का था. इस ID कार्ड पर सुमित कुमार आईसी 7623 बी, रैंक जॉइंट सेक्रेटरी, डेजिग्नेशन डायरेक्टर (ऑपरेशन), जेआईसी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल, सर्विस रिसर्च एंड एनेलसिस सर्विस, ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव, जन्मतिथि 25 मार्च 1988, पिता का नाम बृजनंदन शाह लिखा था.

    जब STF ने फर्जी रॉ अधिकारी के घर की तलाशी ली तो उसके लैपटॉप में दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट की कुछ वीडियोज भी मिली. इस व्यक्ति का दिल्ली कार ब्लास्ट से क्या संबंध है और वीडियो में क्या है अभी इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    fake-raw-officer noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.