Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 59 जिलों में खुलेंगे नए सरकारी आधार सेवा केंद्र
    देश

    यूपी के 59 जिलों में खुलेंगे नए सरकारी आधार सेवा केंद्र

    adminBy adminDecember 3, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 03 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड से संबंधित सभी काम अब आसानी से हो जाएंगे. प्रदेश में अगले तीन महीनों में 59 नए सरकारी आधार सेवा केंद्र खुलने जा रहे हैं. ये केंद्र सीधे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) चलाएगा और इनमें 16-16 मशीनें लगेंगी. यानी काम सुपर फास्ट तरीके से हो जाएगा, जहां पहले लोगों को आधार सेवा के लिए दूर जाना पड़ता था. अब यह सेवा उन्हें आसानी से घर के पास ही मिल जाएगी.

    फिलहाल यूपी के केवल 12 बड़े जिलों. लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर और गोंडा में ही ये सरकारी आधार सेवा केंद्र है. बाकी जिलों में बैंक या डाकघर जाना पड़ता है, जहां सिर्फ 2-4 मशीनें होने से लंबी-लंबी लाइनें और घंटों इंतजार करना पड़ता है. अब सरकार ने 59 नए जिलों में आधार सेवा केंद्र खोलने का फैसला लिया है.

    नए केंद्र खुलने के बाद पूरे यूपी के 71 जिलों में ये हाई-कैपेसिटी आधार केंद्र हो जाएंगे. सिर्फ चार छोटे जिले चित्रकूट, बागपत, महोबा और ललितपुर छूट रहे हैं, वहां के लोग पास के जिले में सुविधा ले सकेंगे. सभी 59 केंद्रों में 4 से 16 आधार कार्ड की मशीनें लगाई जाएंगी. बडे जिलों में 16 मशीन लगेंगी. इससे एक दिन में सैकड़ों लोगों का काम हो सकेगा. यहां बायोमेट्रिक अपडेट, नया आधार, मोबाइल-ईमेल लिंक सब कुछ एक छत के नीचे ही हो जाएगा.

    बैंक-डाकघर में लाइन लगाने की झंझट होगी खत्म
    नए आधार कार्ड सेंटर खुलने से बैंक-डाकघर में लाइन लगाने की झंझट खत्म हो जाएगी. इससे सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को होगा. अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी और लखीमपुर खीरी में नए आधार सेंटर खुलेंगे.

    इसके अलावा, कुशीनगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मिर्ज़ापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संभल, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर (भदोही), शाहजहाँपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद, बांदा, फतेहपुर, बलरामपुर, बलिया और जालौन में भी लोगों को आधार केंद्र की सुविधा मिलेगी.

    UIDAI के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि समीक्षा में पता चला कि कई जिलों में आधार से जुड़े काम के लिए और केंद्रों की जरूरत है. इसलिए 59 नए केंद्र तीन चरणों में खोले जा रहे हैं.

    aadhaar-seva-kendra lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.