Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर: योगी
    देश

    मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर: योगी

    adminBy adminDecember 8, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर/अलीगढ़ 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक फर्जी वोट अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में हैं। इन जिलों में मतदाता सूची तैयार करने के दौरान विशेष सावधानी की ज़रूरत है। रविवार को सहारनपुर और अलीगढ़ में मंडल की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह हिदायत दी।

    मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सब काम छोड़कर एसआईआर में जुट जाएं। कोई भी वास्तविक मतदाता छूटना नहीं चाहिए। अलीगढ़ के बाद मुख्यमंत्री रविवार शाम करीब सवा चार बजे सहारनपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित करीब 40 मिनट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चुनाव से लेकर विकास कार्यों, एसआईआर समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

    उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपात्र, नाबालिग और मृत वोटरों के नाम लिस्ट से हटवाएं। इससे पहले अलीगढ़ कलक्ट्रेट सभागार में एसआईआर प्रगति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोग सौ फीसदी क्षमता के साथ बेहद खामोशी से मतदाता सूची तैयार करने के काम में लगे हुए हैं। इसको देखते हुए आप लोगों को बेहद गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है। शादी हो तब भी काम में लगे रहें। चुनाव जीतना है तो एसआईआर में लापरवाही न बरतें। सिर्फ अफसरों और संगठन के भरोसे न रहें। यह काम सभी का है, सांसद, विधायक, जिपं अध्यक्ष भी स्वयं क्षेत्रों में जाकर देखें। मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है।

    मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर का जिक्र करते हुए कहा कि इन जिलों में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर हैं। शामली, कैराना, देवबंद में वो लोग लगे हैं, हमारे लोग ढिलाई बरत रहे हैं। कहीं लापरवाही न बरती जाए। बूथ स्तर पर शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य सुनिश्चित करें।

    योगी ने कहा कार्यकर्ता जनता को भी जागरूक करते हुए सभी के वोट बनवाएं और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में चुनाव से लेकर विकाय कार्यों, एसआईआर समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति वोट देने से वंचित न रहे, सभी नागरिकों के वोट बनवाएं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि 11 दिसंबर तक पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए फार्म भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में न बने रहें। ऐसे नामों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो गांव में निवास नहीं करता या जिनका देहांत हो चुका है, उनके नाम सूची में बने रहना चुनाव प्रक्रिया के साथ अन्याय है। मुख्यमंत्री ने मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में देरी पर सख़्त नाराज़गी भी ज़ाहिर की। अलीगढ़ शहर और कोल विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य देरी से शुरू होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समाप्ति में केवल चार दिन शेष हैं। कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए टोली (टीम) बनाकर काम किया जाए। जनप्रतिनिधियों को इसे अत्यधिक गंभीरता के साथ निपटाने का निर्देश दिया, खासकर तब जब इसकी अंतिम समय सीमा करीब है।

    aligarh cm-yogi fake-votes muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.