Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मोदी योगी ध्यान दें! पूर्व भाजपा सांसद का मुस्लिम महिला से कंबल छीनना और धर्म पूछकर सब्जी वाले को पीटना
    देश

    मोदी योगी ध्यान दें! पूर्व भाजपा सांसद का मुस्लिम महिला से कंबल छीनना और धर्म पूछकर सब्जी वाले को पीटना

    adminBy adminFebruary 24, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्णय दिया कि अंतर धार्मिक लिव इन में रहने वालों को भी संरक्षण का अधिकार है। यह आदेश दर्जनों जोड़ों की याचिका पर एक साथ दिया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तथा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आदि के कटटरवादिता के विरोध होने के बावजूद सांपद्रायिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही कह रहे हैं कि जो यहां रह रहा है वो सब भारतीय है। सांप्रदायिक सौहार्द में विश्वास रखने वाले हिंदू मुस्लिमों की एकता के भी प्रयास हो रहे हैं। ऐसे मेें धर्म पूछकर सब्जी विक्रेता को पीटना और मुस्लिम महिला को दिया गया कंबल छीन लेना कैसे सही कहा जा सकता है। क्येांकि ऐसा तो कोई भी नहीं सोच रहा। लेकिन राजस्थान के टॉंक के पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने सीताराम जी मंदिर में कंबल बांटते समय निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग बांगर गांव में महिला सकुरान खान से यह कहते हुए दिया गया कंबल वापस ले लिया गया कि जो मोदी को गाली देगा उसे कंबल क्यों दूं। उन्होंने कहा कि यह सरकार का नहीं मेरा कार्यक्रम है। मैं जिसे चाहूं कंबल बांटूं या नहीं इसमें बहस की जरुरत नहीं है। सवाल यह उठता है कि उस समय महिला ना तो सरकार को कोस रही थी ना मोदी के बारे में कुछ कह रही थी। तो फिर पूर्व सांसद ने ऐसा क्यों किया जबकि पार्टी हाईकमान मुस्लिमों को भी प्रतिनिधित्व दे रहा है। और जितनी सुविधाएं सरकार की हैं उनका लाभ सभी धर्मों के लोगों को दिया जा रहा है। ऐसे में सुखबीर सिंह जौनपुरिया तथा यूपी के मेरठ में कस्बा किठौर के सादुल्लापुर गांव में में सब्जी विक्रेता अब्दुल बासिद अली से नाम पूछकर मारपीट की गई और उसका सब्जी का ठेला नाले में गिरा दिया। जिसकी रिपोर्ट उसने थाने में लिखाई है। मुझे लगता है कि भाजपा हाईकमान और प्रमुख नेताओं को पार्टी की नीति के खिलाफ जो यह कार्य किए जा रहे हैं इन पर रोक लगानी चाहिए। क्योंकि निष्पक्ष रूप से सबको समान समझ रही सरकार और भाजपा आरएसएस की नीतियों को नजरअंदाज कर कुछ लोगों द्वारा बदनाम करने की कोशिश पर रोक लगाई जाए और मेरा मानना है कि सुखबीर सिंह जौनपुरिया और धर्म पूछकर सब्जी विक्रेता को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी में भी इन्हें दूर रखा जाए क्योंकि जो यह कार्रवाई हुई वो किसी भी पार्टी की नीति का हिस्सा नहीं कही जा सकती। और ना ही सर्वधर्म सदभाव की भावना को बढ़ावा देने वाले देश में इसे उचित कहा जा सकता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.