Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रकों से अवैध वसूली में रायबरेली-फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 पर केस, एक दलाल और ट्रक चालक गिरफ्तार
    • खुलासा : षड्यंत्रकर्ताओं ने जनवरी में की थी लाल किले की रेकी, छह दिसंबर को दिल्ली दहलाने की थी साजिश
    • शत्रु संपत्ति पर मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय है समाजहित में! सीएम साहब प्राधिकरणों और आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से घेरी जा रही सरकारी भूमि भी मुक्त कराईये
    • मंडप संचालक जनसमस्याओं के बारे में भी सोचें, अवैध रूप से किए गए निर्माण को पीछे हटाएं तो कारोबार चौपट होने की नौबत नहीं आएगी
    • आईएएस अफसर दंपती में विवाद, पति पर घरेलू हिंसा का मुकदमा
    • गिरवी चांदी न लौटाने पर बैंक रोजाना पांच हजार मुआवजा देंगे
    • शत्रु संपत्ति पर सरकार और नागरिकों का अधिकार: योगी
    • पिलखुवा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, 38 किलो एसिड, 2 के पास 2.5 किलो विस्फोटक बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत; कई घायल
    देश

    आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत; कई घायल

    adminBy adminOctober 8, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायवरम 08 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसके बाद धमाके भी हुए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

    यह घटना कोमरीपालेम गांव के रायवरम मंडल स्थित लक्ष्मी गणपति फायरवर्क्स यूनिट में हुई. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुधवार की सुबह लगी। आग लगने के बाद कई मजदूर अंदर ही फंस गए, जिससे जनहानि बढ़ गई. आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। दूर तक आसमान में धुआं उठता देखा गया। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

    जिले के एसपी राहुल मीना ने कहा कि यह इकाई संभवतः लाइसेंस प्राप्त (प्राधिकृत) थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 6 मृतकों की पहचान कर ली है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, पुलिस को संदेह है कि यह दुर्घटना पटाखा निर्माण के दौरान हुई किसी लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुई होगी।

    घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिरी दिखी। एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जला हुआ पड़ा है। वहीं, दूर से रिकॉर्ड किए एक वीडियो में फैक्ट्री से धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता हुआ दिखा। इस दौरान कई धमाके भी हुए। पुलिस फैक्ट्री में लगी आग के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से तत्काल राहत और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों में भाग लेने को कहा.

    सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कोनसीमा ज़िले के रायवरम स्थित बाना सांचा निर्माण केंद्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है. इस दुखद दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से अपार दुःख हुआ है. मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत कार्यों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है. मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने और राहत कार्यों में शामिल होने का निर्देश दिया है. मैंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. हम प्रभावित परिवारों के साथ हैं.”

    andhra-pradesh firecracker-factory-fire tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ट्रकों से अवैध वसूली में रायबरेली-फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 पर केस, एक दलाल और ट्रक चालक गिरफ्तार

    November 13, 2025

    खुलासा : षड्यंत्रकर्ताओं ने जनवरी में की थी लाल किले की रेकी, छह दिसंबर को दिल्ली दहलाने की थी साजिश

    November 13, 2025

    शत्रु संपत्ति पर मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय है समाजहित में! सीएम साहब प्राधिकरणों और आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से घेरी जा रही सरकारी भूमि भी मुक्त कराईये

    November 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.