नई दिल्ली, 05 मार्च (जा)। झारखंड के मैकेनिक ने अपनी काबिलियत से सभी को हैरत में डाल दिया है। झारखंड के चांडिल में रहने वाले मोहम्मद आरिफ ने एक पुरानी मारुति 800 को लेम्बोर्गिनी में बदल दिया है। आरिफ ने इस पूरी कार को नया लुक देने में लगभग 4 लाख रुपए खर्च किए हैं जबकि असली लेम्बोर्गिनी करोड़ों में आती है।
नया लुक देने के लिए आरिफ ने किनी बनी-बनाई किट का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि खुद ही लोहे की चादरों को काटा, वेल्डिंग की और उन्हें लैंबोर्गिनी जैसा शेप दिया। मारुति 800 को लेम्बोर्गिनी जैसा नीचा और चौड़ा दिखाने के लिए उन्होंने गाड़ी की पूरी बॉडी में बड़े बदलाव किए हैं।
मोहम्मद आरिफ ने कार की पुरानी ऊंची और चौकोर बॉडी को हटाकर उसे हल्का बनाया गया है। इसके अलावा कार को चौड़ा दिखाने के लिए पहियों के पास वाले हिस्से को बढ़ा दिया गया। कार के पीछे एक रियर विंग और आगे की तरफ एक स्प्लिटर लगाया गया है जो इसे रेसिंग लुक देता है। साथ ही, इसपर नियॉन ग्रीन पेंट और कस्टम एलईडी हेडलाइट्स लगाई गई हैं।
आरिफ ने इस कार को सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी बदला है। कार के अंदर अब सिर्फ 2 लोगों की बैठने की जगह है या यूं कहें कि अब यह कार 2 सीटर है। इस बदलाव से यह स्पोर्ट्स कार जैसी दिखती है। पुरानी मारुति 800 में सनरूफ नहीं था लेकिन इसके अंदर आरिफ ने सनरूफ भी लगा दिया है।
बाहर से भले ही यह लैंबोर्गिनी जैसी दिखती है लेकिन इसके अंदर अभी भी मारुति 800 का असली इंजन 796सीसी वाला इंजन ही है। इसका इंजन लगभग 37-40 हॉर्सपावर की ताकत देता है जिससे जाहिर है कि यह असली लैंबोर्गिनी जितनी तेज नहीं दौड़ सकती लेकिन लुक के मामले में पूरी टक्कर देती है।
Trending
- सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
- आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
- महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
- आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
- झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
- मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
- पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
- विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

