Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्टूडियो में ऑडिशन के लिए बुलाकर 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला ढेर
    देश

    स्टूडियो में ऑडिशन के लिए बुलाकर 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला ढेर

    adminBy adminOctober 31, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 31 अक्टूबर। मुंबई के पवई स्थित एक स्टूडियो में गुरुवार को 50 वर्षीय रोहित आर्य ने ऑडिशन के बहाने 17 बच्चों को बंधक बना लिया। पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से घायल आरोपी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाथरूम के रास्ते अंदर घुसकर सभी बंधकों को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित निकाला। इसी के साथ करीब दो घंटे में बंधक संकट खत्म हो गया।

    बच्चों के साथ एक वरिष्ठ नागरिक और एक अन्य व्यक्ति को बंधक बनाने के बाद आरोपी रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी पुष्टि की। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ते और दमकल टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन दस्ते ने पहली मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां लगाई और पुलिस की टीम बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में दाखिल हुई।

    मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली की महावीर क्लासिक बिल्डिंग स्थित आर ए एक्टिंग स्टूडियो में एक व्यक्ति ने बच्चों को बंधक बना रखा है। पुलिस ने आरोपी से बातचीत की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस टीम स्टूडियो में घुसी तो आरोपी के हाथ में एयर गन और कुछ रसायन थे।

    पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शाम 4:15 बजे बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान अभिवावक बड़ी संख्या में जुटे रहे।

    रोहित आर्य ने 10 से 12 साल के बच्चों को बुलाया था
    वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए 10 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों को स्टूडियो बुलाया गया था। बंधक बनाने वाले रोहित आर्य ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने बच्चों को बंधक बनाया है।

    बंधक बनाने वाले ने कहा था- उकसाया तो आग लगा दूंगा
    बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित आर्य स्टूडियो में ही काम करता था। उसने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उसने धमकी दी, ”मैं रोहित आर्य। मैंने आत्महत्या करने की जगह एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाया। मेरी कुछ ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी कुछ नैतिक मांगें हैं। कुछ लोगों से सवाल पूछने हैं। मुझे उनके जवाब चाहिए। न मैं आतंकी हूं, न मेरी पैसों की कोई मांग है। मुझे आसानी से बात करनी है, इसी के लिए बच्चों को बंधक बनाया है। अगर जिंदा रहा तो मैं यह करूंगा, लेकिन होगा जरूर। आपकी तरफ से एक छोटा सा कदम मुझे उकसा देगा और मैं पूरी जगह को आग लगाकर मर जाऊंगा। इससे बच्चों को बेवजह नुकसान होगा, वे निश्चित तौर पर डर जाएंगे। इसका जिम्मेदार मुझे न माना जाए। मैं सिर्फ बात करना चाहता हूं। मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ कई सारे लोग हैं, जिन्हें परेशानियां हैं।”

    सरकारी टेंडर का पैसा नहीं मिलने से नाराज था आरोपी
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित आर्या मूल रूप से पुणे का रहने वाला था। उसे महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग के एक स्कूल का टेंडर मिला था। रोहित का कहना था कि उसे इस प्रोजेक्ट का भुगतान अब तक नहीं मिला था। जिसके चलते वह आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

    महाराष्ट्र सरकार से रोहित की नाराजगी की वजह
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने दावा किया था कि ‘माझी शाळा, सुंदर शाळा’ योजना का कॉन्सेप्ट उसी ने तैयार किया था। जिसे महाराष्ट्र सरकार ने 2022 में लागू किया था। रोहित ने आरोप लगाया था कि सरकार ने उसका आइडिया, स्क्रिप्ट और फिल्म के राइट्स तक इस्तेमाल किए लेकिन उसे क्रेडिट नहीं दिया। न ही उसका पैसा मिला।

    रोहित को दाईं तरफ सीने पर गोली लगी थी
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित को दाईं तरफ सीने पर गोली लगी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में रोहित का पोस्टमार्टम होगा।

    childre hostage Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.