Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम संग रिश्ते का बताया सच
    एंटरटेनमेंट

    ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम संग रिश्ते का बताया सच

    adminBy adminOctober 30, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 30 अक्टूबर। एक्ट्रेस से साध्वी बन चुकी ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। उनका हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते दिखाई दे रही थी कि दाऊद इब्राहिम ने कोई बम ब्लास्ट नहीं करवाया है। जैसे ही ये मामला गरमाया खुद ममता कुलकर्णी ने नया वीडियो शेयर कर सफाई दे डाली।

    ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दाऊद इब्राहिम संग अपने रिश्ते को झूठा बताया है और साथ ही जो वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह कह रही थी कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है उसे भी गलत बताया है। उन्होंने कहा, “मेरा दाऊद से कोई लेना देना नहीं है। न ही मैंने उसे देखा है और न ही मैं उससे कभी मिली हूं और जिससे मेरा नाम जुड़ा है या जुड़ा था कुछ समय के लिए उसका नाम था विक्की गोस्वामी तो क्या आपने कभी सुना कि विक्की ने कोई ब्लास्ट किया और किसी देश की एंटी नेशनल एलिमेंट्स में काम किया।”

    ममता कुलकर्णी ने आगे कहा, “मैंने जो भी सवालों के जवाब दिए थे मीडिया ने उसे गलत तरीके से उछाल दिया है। मैं चाहती हूं कि दोबारा मेरा वो इंटरव्यू हो और लोग उसे शांतिपूर्वक सुने। बाकी जो साधु संत हैं वह अपना विवेक इस्तेमाल करें।”

    बता दें, ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ गोरखपुर पहुंची थीं। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि दाऊद इब्राहिम ने कोई बम ब्लास्ट नहीं करवाया है। उसी पर अब ममता कुलकर्णी ने अपना बयान दिया है।

    bollywood entertainment mamta-kulkarni tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.