Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    • नोएडा में यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, 1 से 6 रुपये तक का इजाफा
    • दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सैन्य प्रशिक्षण निगरानी की किम जोंग व उनकी बेटी ने
    देश

    सैन्य प्रशिक्षण निगरानी की किम जोंग व उनकी बेटी ने

    adminBy adminMarch 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/सियोल, 21 मार्च (अम)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक बार फिर अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। सरकारी मीडिया ने गत दिवस कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें किम और उनकी बेटी एक टैंक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास गत दिवस हुआ था। इससे कुछ दिन पहले ही दोनों को रॉकेट लॉन्च देखते और पिस्तौल से फायरिंग करते हुए देखा गया था।
    उत्तर कोरिया आधिकारिक समाचार एजेंसी ने कहा कि किम जोंग उन ने टैंक यूनिट और पैदल सेना के युद्धाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेना से युद्ध की तैयारियों को पूरी तरह पुख्ता करने का आह्वान किया। तस्वीरों में किम और उनकी बेटी काले रंग की लेदर जैकेट पहने हुए हैं। वे एक जैतून के हरे रंग के टैंक पर बाकी सैनिकों के साथ बैठे हैं। एक तस्वीर में किम की बेटी टैंक के ऊपरी हिस्से (हैच) से अपना सिर बाहर निकालकर देख रही है, जबकि किम मुस्कुराते हुए टैंक के ऊपर बैठे हैं।
    किम की बेटी का नाम किम जू ऐ बताया जाता है और उसकी उम्र करीब 13 साल है। वह साल 2022 के अंत से अपने पिता के साथ कई महत्वपूर्ण सैन्य और अन्य बड़े कार्यक्रमों में दिखाई दे रही है। मीडिया में अक्सर ऐसी तस्वीरें आती हैं जो पिता और बेटी के बीच करीबी रिश्ते को दिखाती हैं।
    पिछले हफ्ते भी दोनों ने एक हथियार कारखाने का दौरा किया था और वहां पिस्तौल से निशाना लगाया था। इसके अलावा उन्होंने कई रॉकेट लॉन्च सिस्टम का परीक्षण भी देखा। पिछले साल सितंबर में वह अपने पिता के साथ बीजिंग भी गई थी।
    दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि किम जोंग उन अपनी बेटी को उत्तराधिकारी घोषित करने के बहुत करीब हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका तर्क है कि किम जोंग उन अभी काफी युवा हैं। साथ ही उत्तर कोरिया की सत्ता में हमेशा पुरुषों का ही दबदबा रहा है। उत्तर कोरिया का यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया इन अभ्यासों को अपने देश पर हमले की तैयारी मानता है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को अपना 11 दिनों का कंप्यूटर आधारित अभ्यास खत्म किया है, लेकिन उनका मैदानी प्रशिक्षण अभी भी जारी है।

    Desh Kim Jong Kim Jong Un and his daughter oversaw military training. New Delhi Seoul tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026

    पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान

    April 11, 2026

    इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.