Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 5 सरकारी अस्पतालों में अब हो सकेगा किडनी ट्रांसप्लांट; बनारस-प्रयागराज, लखनऊ में होगा इलाज
    देश

    यूपी के 5 सरकारी अस्पतालों में अब हो सकेगा किडनी ट्रांसप्लांट; बनारस-प्रयागराज, लखनऊ में होगा इलाज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 18, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 18 सितंबर। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक नई उपलब्धि हासिल हुई है. अभी तक यूपी के 4 बड़े अस्पतालों में ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा थी. लेकिन, अब प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है. प्रयागराज और आसपास के मरीजों के लिए ये राहत की बड़ी खबर है.

    मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल को शासन से किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है. 30 अगस्त को शासन की तीन सदस्यीय टीम ने SRN का निरीक्षण किया था. टीम ने PMSSY बिल्डिंग में बने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और ट्रांसप्लांट यूनिट का जायजा लिया था. संतोषजनक रिपोर्ट के बाद लखनऊ से अनुमति दी गई. यह मान्यता 5 साल के लिए रहेगी.

    अभी तक लखनऊ के SGPGI, KGMU, डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान और वाराणसी के BHU में ही यह सुविधा थी. अब प्रयागराज का SRN हॉस्पिटल उत्तर प्रदेश का 5वां सरकारी अस्पताल होगा, जहां किडनी ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा.

    यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दिलीप चौरसिया ने बताया कि यह केवल प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के मरीजों को राहत देने वाली खबर है. अब मरीजों को लखनऊ या वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा. हमारी टीम ने निरंतर मेहनत की है और आज यह सपना साकार हुआ.

    प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने बताया कि यह स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों में मील का पत्थर है. इस उपलब्धि पर यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिरीष मिश्रा और डॉ. दीपक गुप्ता, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष मौर्य व डॉ. सौम्या सहित पूरी टीम को बधाई दी गई. साथ ही डॉ. मोहित जैन, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. एस.पी. सिंह और अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रयागराज के चिकित्सकों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की.

    प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने बताया कि पूरी तरह सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है. यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीजों के लिए ब्लड बैंक, अल्ट्रासाउंड व सहायक विभागों की सुविधा भी उपलब्ध है. इन्हीं सुविधाओं को देखते हुए शासन से मिली 5 वर्ष की मान्यता मिली है.

    KIDNEY TRANSPLANT HOSPITAL IN UP prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे

    August 11, 2026

    शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश

    August 11, 2026

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.