Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कानपुर में बंद कमरे में सड़ता रहा रिटायर्ड जेई का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला
    देश

    कानपुर में बंद कमरे में सड़ता रहा रिटायर्ड जेई का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला

    adminBy adminJanuary 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 09 जनवरी। कानपुर में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई का शव उनके घर में सड़ता रहा। वह पत्नी और दो बेटियों से अलग रहते थे। पिछले 15 दिनों से उनका मोबाइल फोन बंद था। गुरुवार को उनसे मिलने पहुंची बहन ने दरवाजा बंद देखा। अंदर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो बेड पर शव पड़ा मिला।

    डेड बॉडी पूरी तरह गल चुकी थी। देखकर लग रहा था कि उनकी मौत कई दिन पहले ही हो चुकी है। छोटे भाई और बहन ने बताया कि उनसे 15 दिन पहले आखिरी बार बात हुई। इसके बाद से मोबाइल बंद जा रहा था।

    पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव और आसपास की जगह की जांच की। पुलिस ने उनकी पत्नी और बेटियों को फोन किया है। लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। मामला जाजमऊ स्थित आदर्श नगर कॉलोनी का है।

    कानपुर आर्यनगर के रहने वाले जेई विजय कुमार घोष (62) सिंचाई विभाग में जेई थे। 2022 में वह अपने पद से रिटायर हुए। इसके बाद वह जाजमऊ स्थित आदर्श नगर इलाके में रहने लगे। परिवार में पत्नी पूर्णिमा अधिकारी (रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मचारी), बेटी रुद्राणी (24) और ब्राह्मणी (20) हैं।

    उनकी पत्नी पूर्णिमा भी वर्ष 2023 में रिटायर हो चुकी हैं। इसके बाद से वह दोनों बेटियों को लेकर बनारस अपने मायके में रहने लगीं। तब से विजय घोष यहां अकेले ही रहते थे। यहां उनके छोटे भाई और बहन दूसरे इलाके में रहते हैं। वह लोग फोन पर अक्सर बात करके एक-दूसरे का हाल चाल लेते थे। इधर पिछले करीब 15 दिनों से बात नहीं हो सकी थी।

    जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    kanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.