Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बुलंदशहर में पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या, स्कॉर्पियो से रौंदा
    देश

    बुलंदशहर में पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या, स्कॉर्पियो से रौंदा

    adminBy adminJanuary 5, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर 05 जनवरी। कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार रात पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा भतीजा गंभीर घायल हो गया। घटना को जमीन के विवाद के चलते अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

    बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे अकरम(45वर्ष) और सुफियान (43 वर्ष) पुत्र हाजी वाहिद निवासी मोहल्ला मिर्ची टोला ऊपरकोट रात करीब आठ बजे मामन रोड पर गांव नीमखेड़ा के समीप बाग की नपाई करा रहे थे। इसी दौरान, भाजपा नेता ने रास्ते में उनकी क्रेटा कार के आगे स्कॉर्पियो लगाकर रोक लिया। इसके बाद सूफियान को गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटने लगे। बीच बचाव के लिए जब उनका भाई आया तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। इसके बाद सूफियान को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचल दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। किसी तरह दोनों को वकील कादिर अली जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सूफियान को मृत करार दे दिया। जबकि उनके भाई को मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    हत्याकांड के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल पर हंगामा किया। पुलिस ने भाजपा के ग्रामीण मंडल मंत्री ​​​​​सतेंद्र उर्फ पिंटू चौधरी, उसके दो भाई भूरा उर्फ रविंद्र, बब्लू उर्फ विजय और गांव के तेजपाल और 4 अज्ञात पर लूटपाट के दौरान हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात कोतवाली क्षेत्र के नीम खेड़ा गांव के पास की है।

    नगर कोतवाली के ऊपरकोट क्षेत्र के मोहल्ला मिर्चीटोला निवासी सूफियान और अकरम सदर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे मरहूम हाजी अलीम के भतीजे हैं। उनके पिता हाजी वाहिद प्रॉपर्टी डीलर हैं। सूफियान के चाचा हाजी यूनुस सदर ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। मौजूदा समय में उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में हाजी यूनुस ने सदर सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
    बताया जाता है कि नीमखेड़ा के डॉ. मुमताज की करीब 24 बीघा बाग है। जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ से ज्यादा है। डॉ मुमताज अपनी बाग सूफियान और अकरम को बेचना चाह रहे थे। जिसको लेकर उनकी बातचीत चल रही थी।

    bulandshahar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.