Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भदोही में मुस्लिम शख्स ने रामलीला के लिए दान की पुश्तैनी जमीन
    देश

    भदोही में मुस्लिम शख्स ने रामलीला के लिए दान की पुश्तैनी जमीन

    adminBy adminDecember 22, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भदोही 22 दिसंबर। उत्तरप्रदेश के भदोही जिले में गोपीगंज क्षेत्र के बड़ागांव गांव में एक मुस्लिम दर्जी ने रामलीला के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दान कर समाज में सद्भाव और एकता का संदेश दिया है. खास बात यह है कि अब्दुल रहीम सिर्फ जमीन दान करने वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे वर्षों से रामलीला से जुड़े रहे हैं. वे मंचन में भी भाग लेते रहे हैं और रामलीला के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है. 65 वर्षीय अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ कल्लन ने रामलीला के लिए जमीन दान करने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि स्थाई मंच न होने के कारण हर बार कलाकारों को कपड़े बदलने में दिक्कत होती थी.

    भदोही जिले के बड़ागांव गांव में आजादी मिलने से पहले साल 1932 से रामलीला का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन इतने वर्षों में भी यहां कोई स्थायी मंच नहीं बन पाया था. हर साल अस्थायी मंच बनाकर रामलीला का आयोजन किया जाता था. पेशे से दर्जी 65 वर्षीय अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ कल्लन ने अपनी पुश्तैनी जमीन का करीब दो से तीन बिस्वा हिस्सा आदर्श रामलीला समिति को दान कर दिया. उन्होंने इस निर्णय को भगवान श्रीराम की कृपा बताते हुए समाज के लिए समर्पण का भाव व्यक्त किया.

    दान की गई जमीन पर अब रामलीला के लिए स्थायी मंच का निर्माण शुरू हो गया है. कलाकारों के लिए कपड़े बदलने, सामग्री रखने और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं बनाई जाएंगी. रामलीला समिति सदस्य विनय शुक्ला ने बताया कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य शुरू किया है. वर्ष 2026 से रामलीला का आयोजन नए मंच पर किया जाएगा. बड़ागांव की यह पहल साबित करती है कि भारत की असली पहचान आपसी भाईचारे, सम्मान और सौहार्द में ही बसती है.

    bhadohi tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.