Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीवी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने फेसबुक लाइव पर की खुदकुशी की कोशिश
    देश

    बीवी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने फेसबुक लाइव पर की खुदकुशी की कोशिश

    adminBy adminOctober 8, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 08 अक्टूबर। कर्नाटक से पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी पत्नी से परेशान होकर फेसबुक लाइव पर खुदकुशी की कोशिश की है। जिस व्यक्ति ने खुदकुशी की कोशिश की उसका नाम सलमान पाशा और उसकी पत्नी का नाम सैयद निकहत फिरदौस है। जो पेशे से हाइड्रोलिक मैकेनिक है और वह कुछ समय पहले ही कुवैत से भारत लौटा था।

    सलमान पाशा और सैयद निखत फिरदौस की शादी चार साल पहले हुई थी। शुरुआत के दो सालों में दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक चल रहे थे, लेकिन जब सलमान विदेश कुवैत में नौकरी करने गया, तब सब कुछ बदल गया। विदेश में रहते हुए पाशा को पता चला कि उसकी पत्नी निखत गर्भवती है, लेकिन इसी दौरान उनकी आपसी दूरी बढ़ने लगी। निखत अपने माता-पिता के घर चली गई और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव गहरा हो गया।

    देश लौटने के बाद सलमान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा बयान की। उसने आरोप लगाया कि निखत और उसके परिवार वाले मानसिक तौर पर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और आर्थिक दबाव डाल रहे हैं। सलमान ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वह किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध रखती है। साथ ही उसने बताया कि विदेश से लौटने के बाद निखत ने उसे और उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया। इसके अलावा, उसने महिला पुलिस स्टेशन के अधिकारियों पर भी पक्षपात का आरोप लगाया।

    वहीं, निखत ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से असत्य और मनगढ़ंत बताया। उसने कहा कि सलमान पहले भी कई बार ऐसी भावनात्मक ड्रामेबाजी कर चुका है। उसने यह भी आरोप लगाया कि सलमान ने उसे धमकी दी, यहां तक कि ऑफिस में तेजाब डालने तक की बात कही। निखत ने पुलिस में भी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    सलमान ने फेसबुक लाइव के दौरान भावुक होकर अपनी परेशानियों को बयां किया और अंत में आत्महत्या का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान के परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    पुलिस ने बताया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। 

    domestic-violence Jayanagar karnataka tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.