लखनऊ, 07 फरवरी। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों को आवास विकास परिषद फ्लैट्स की बुकिंग में 20 प्रतिशत तक छूट देगा। इसके तहत परिषद ने पोर्टल पर बुकिंग शुरू कर दी है। जवानों को श्पहले आओ, पहले पाओश् योजना के तहत फ्लैट्स दिए जाएंगे।
लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद और आगरा में 15 प्रतिशत की छूट पर खाली फ्लैट का आवंटन किया जा रहा है।
बोर्ड के आदेश के तहत सशत्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को फ्लैट खरीदने पर दी जा रही 20 प्रतिशत की छूट को आवास विकास परिषद ने अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। फ्लैट की बुकिंग भी सैनिक परिषद की वेबसाइट पर पूर्व की तरह ऑनलाइन कर सकते हैं। इसको लेकर आवास विकास परिषद की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया।
सहायक आवास आयुक्त अभिषेक कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत सभी लोगों को जो लोग 60 दिन में भुगतान कर रहे थे उनको 15 प्रतिशत की छूट जा रही है लेकिन अब सशत्र व अर्धसैनिक बलों के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों को इसी अवधि में भुगतान पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यदि वह 61 से 90 दिन में भुगतान करेंगे उनको 15 प्रतिशत और जो 91 से 120 दिन में भुगतान करेंगे उनको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
यह योजना पहले 31 जनवरी तक थी जिसे अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए सशस्त्र सेनाओं एवं अर्धसैनिक बलों के सैनिक आवास विकास परिषद की वेबसाइट ूूू.नचंअच.पद पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बुकिंग के पश्चात एवं आवंटन पत्र जारी होने के पूर्व निर्धारित प्रारूप में सेना में सेवारत या सेवानिवृत्त होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें बुकिंग से 15 दिन का समय प्रदान दिया जाएगा। यह विशेष छूट केवल सशस्त्र बलों के सैनिकों के लिए है।
Trending
- सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
- आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
- महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
- आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
- झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
- मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
- पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
- विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

