Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 50 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बिजली भी गिरेगी
    देश

    यूपी के 50 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बिजली भी गिरेगी

    adminBy adminSeptember 16, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 16 सितंबर। उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से बदल गया है. सोमवार को पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज (16 सितंबर) प्रदेश के दोनों संभागों में पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 18 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

    मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं. संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. वहीं पूर्वी यूपी के ज़्यादातर इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

    प्रदेश के दोनों ही संभागों में आज 26 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 50 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी है. उत्तर प्रदेश में बारिश का ये दौर अगले दो से तीन दिन तक बना रहेगा.

    आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?
    यूपी में आज लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत कबीर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, बस्ती, संत रविदास नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में आज गरज चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

    मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर में आज अनेक जगहों बारिश होगी. इन जिलों में आकाशीय बिजली की चमक होने की चेतावनी है.

    सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर में कुछ जगहों पर बारिश होगी. नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी और इटावा में एक या दो जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट है.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आइसोलेटेड स्थान पर गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है.

    मौसम विज्ञानी क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती दबाव बन रहा है. इसका असर यूपी पर भी पड़ेगा. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी तो कुछ इलाकों में इससे से भी अधिक बारिश होने की संभावना है. 18 सितंबर तक यूपी में भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, पूर्वांचल में 21 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.