Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»ट्रैकिंग बंद होने के बावजूद कलेक्ट किया यूजर डेटा, गूगल पर लगा 37,540 करोड़ रुपये का जुर्माना
    टेक्नोलॉजी

    ट्रैकिंग बंद होने के बावजूद कलेक्ट किया यूजर डेटा, गूगल पर लगा 37,540 करोड़ रुपये का जुर्माना

    adminBy adminSeptember 5, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 05 सितंबर। सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में चले मुकदमे के दौरान आरोप लगाया गया कि गूगल ने आठ वर्षों तक लाखों यूजर्स के मोबाइल डिवाइस से डाटा इकट्ठा किया। यह डाटा तब भी जुटाया गया जब यूजर्स ने अपने अकाउंट की वेब एंड एक्टिविटी सेटिंग बंद कर दी थी। इससे गूगल पर प्राइवेसी वादों को तोड़ने का आरोप लगा।
    यूजर्स ने इस क्लास एक्शन मुकदमे में 31 अरब डॉलर से अधिक हर्जाने की मांग की थी। हालांकि, जूरी ने गूगल को केवल 425 मिलियन डॉलर (करीब 37,540 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया।

    जूरी ने गूगल को प्राइवेसी उल्लंघन के तीन में से दो आरोपों में दोषी पाया। हालांकि, यह भी माना गया कि गूगल ने दुर्भावना से काम नहीं किया। इसी वजह से कंपनी पर दंडात्मक क्षतिपूर्ति नहीं लगाई गई। गूगल के प्रवक्ता होसे कास्टानेडा ने कहा कि कंपनी इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी। उन्होंने कहा, “यह फैसला हमारे प्रोडक्ट्स के काम करने के तरीके को गलत समझता है। हमारी प्राइवेसी टूल्स लोगों को उनके डाटा पर नियंत्रण देते हैं और जब वे पर्सनलाइजेशन बंद करते हैं, तो हम उस विकल्प का सम्मान करते हैं।”यूजर्स के वकील डेविड बॉयस ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि वे जूरी के इस निर्णय से बेहद संतुष्ट हैं।

    कैसे हुआ डेटा कलेक्शन?
    2020 में दायर इस क्लास एक्शन मुकदमे में दावा किया गया था कि गूगल ने अलग-अलग एप्स जैसे Uber, Venmo और Meta की Instagram के जरिए भी यूजर्स का डेटा जुटाया। ये सभी एप्स गूगल की एनालिटिक्स सेवाओं का इस्तेमाल करती हैं।

    गूगल की सफाई
    ट्रायल के दौरान गूगल ने तर्क दिया कि जो डाटा इकट्ठा किया गया, वह व्यक्तिगत नहीं था बल्कि प्सूडोनिमस (गोपनीय रूप से बदलकर रखा गया) था। साथ ही इसे सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड और अलग स्थान पर स्टोर किया गया था। गूगल के अनुसार, इस डेटा का किसी यूजर की पहचान या गूगल अकाउंट से सीधा संबंध नहीं था।

    google tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.