लखनऊ, 12 फरवरी। रोडवेज बसों में जल्दी ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त में सफर करने को मिलेगा। इसके लिए बजट में एक लाख रुपये की टोकन व्यवस्था कर दी गई है। अभी तक परिवहन निगम रक्षाबंधन पर हर साल महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर कराने की व्यवस्था करता रहा है। परिवहन विभाग के बजट में इसकी व्यवस्था होने से यह साफ हो गया कि आने वाले समय में बजट आंवटन कर इस योजना की शुरूआत की जाएगी। कुछ समय पहले शासन ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराने को लेकर अफसरों से राय ली थी। इस मुफ्त यात्रा कराने की कवायद जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। बुजुर्ग महिलाओं को इस नई व्यवस्था से काफी राहत मिलेगी। हालांकि इस बारे में परिवहन निगम के अफसर यही कहते रहे कि अभी इस बारे में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि टोकन व्यवस्था की गई है यानी जल्दी ही यह व्यवस्था मूर्तरूप लेगी।
Trending
- सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
- आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
- महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
- आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
- झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
- मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
- पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
- विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

