नई दिल्ली, 03 फारवरी। भारत में लोगों को स्पीड और रोमांच का अनुभव करवाने वाली फॉर्मूला वन फिर से लौट सकती है। हाल में ही केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का दौरा किया है। अब किस तरह की उम्मीद बन रही हैं। पहली बार भारत में कब फॉर्मूला वन की रेस हो चुकी है। इस तरह का रोमांच लोगों को फॉर्मूला वन जैसे खेल में मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फॉर्मूला वन को वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार केंद्रीय मंत्री की ओर से यह कोशिश की जा रही है। किस तरह की जानकारी इस पर मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
फॉर्मूला वन को दुनियाभर में तेज रफ्तार कारों के साथ रोमांच के लिए के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिर से इस खेल को वापस लाने की तैयारी की जा रही है। इस बार यह काम केंद्रीय मंत्री की ओर से किया जा रहा है।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में ही ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का दौरा किया है। जहां पर उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बात भी की है जिसने अब दिवालिया को चुके ट्रैक के मालिक जेपी समूह से परिसर अपने नियंत्रण में ले लिया है।
केंद्रीय खेल मंत्री के दौरे से कुछ समय पहले जापान का एक प्रतिनिधिमंडल भी ट्रैक का दौरा कर चुका है। जिसके बाद यह संभावना लगातार बढ़ रही है कि अगले कुछ सालों में फिर से भारत में फॉर्मूला वन की रेस हो सकती है।
भारत में पहली बार साल 2011 से 2013 तक फॉर्मूला वन रेस का आयोजन हो चुका है। लेकिन इसके बाद कई मामलों के कारण फॉर्मूला वन की रेस अब तक भारत में नहीं हो पाई है। फॉर्मूला वन की रेस फिर से भारत में भले ही अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन मोटो जीपी का भी भारत में सफल आयोजन किया जा चुका है।
Trending
- बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
- वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
- एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
- जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
- श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद आस्था की घंटियां
- बैसाखी उत्साह एवं बलिदान का त्योहार
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

