Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिजली बिल न चुकाने पर पूर्व विधायक की स्टील फैक्ट्री कुर्क
    देश

    बिजली बिल न चुकाने पर पूर्व विधायक की स्टील फैक्ट्री कुर्क

    adminBy adminOctober 28, 2025No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर 28 अक्टूबर। बिजनौर सदर सीट पर बसपा से विधायक रहे शाहनवाज राणा की ग्राम तरकीमपुर रूपचंद में मौजूद डासना स्टील प्राइवेट लिमिटेट पर सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम ने कुर्की की कार्रवाई की। पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर विद्युत विभाग का 13 लाख 57 हजार 594 रुपये की बकाया है। फैक्ट्री संचालकों को कई बार बकाया जमा कराने के लिए नोटिस भी भेजे गए, लेकिन बकाया जमा नहीं कराया जा सका।

    मुजफरनगर में मेरठ मार्ग पर स्थित राणा हाउस निवासी शाहनवाज राणा वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में बिजनौर सदर सीट से बसपा से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव भी बिजनौर लोस से लड़ा था, लेकिन तब हार का सामना करना पड़ा था। शाहनवाज राणा ने बिजनौर तहसील क्षेत्र के ग्राम तरकीमपुर रूपचंद में 2007 में डासना स्ट्रील प्राइवेट लिमिटेट फैक्ट्री की स्थापना की थी। फैक्ट्री के निदेशक शाहनवाज राणा पुत्र बदरूजमां और प्रोपराइटर खालिद चौधरी पुत्र मोहम्मद शफी निवासी निवासी तरकीमपुर रूपचंद थे।

    फैक्ट्री पर बिजली विभाग का काफी समय से 13 लाख 57 हजार 594 रुपये का बिल बकाया था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री के निदेशक और प्रोपराइटर को कई बार नोटिस भी दिया, किंतु बकाया धनराशि जमा नहीं कराई गई। इसके अलावा को जवाब भी नोटिस का नहीं दिया। इस पर बिजली विभाग ने बकाया बिल की वसूली के लिए आरसी जारी कर जिला प्रशासन को भेज दी।

    एसडरीएम सदर रितु रानी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना सोमवार को दोपहर एक बजे ग्राम तरकीमपुर रूपचंद में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की फैक्ट्री पर पहुंचे और फैक्ट्री को कुर्क करने की कार्यवाही की। एसडीएम रितु रानी बताया ने बताया कि बिजली विभाग का बकाया बिल जमा न होने पर डासना स्ट्रील प्राइवेट लिमिटेट फैक्ट्री कुर्क की कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन काल की गई, लेकिन काल रिसीव नहीं हो सकी।

    टाप टेन सूची में शामिल थी फैक्ट्री
    बिजली बिल जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गई है, जिसमें टाप टेन को शामिल किया गया है। पूर्व विधायक की डासना स्ट्रील प्राइवेट लिमिटेट फैक्ट्री भी बड़े बकायेदारों में शामिल थी और टाप टेन में इसे रखा गया था। फैक्ट्री काफी समय से बंद थी और यहां कोई आता भी नहीं था।

    bijnor tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.