Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन
    • पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं
    • डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश
    • पुरूषों का क्लब बन गई है बार कौसिंल : सुप्रीम कोर्ट
    • बाबा राम देव ने की कांवड़ियों से शांतिपूर्ण नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील
    • सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
    • ईरान के पास परमाणु समझौते को स्वीकार करने का एक आखिरी मौका : ट्रंप
    • लिव-इन रिलेशनशिप में भी मिलेगा पत्नी वाला अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»SHO अरुण राय हत्याकांड मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी गिरफ्तार
    देश

    SHO अरुण राय हत्याकांड मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 8, 2025No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जालौन 08 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौद थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला आरक्षी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, राय के गृह जिले संत कबीर नगर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक राय की गोली लगने से मौत के बाद उनकी पत्नी माया राय ने एक महिला आरक्षी पर हत्या का आरोप लगाया था तथा पुलिस ने आज महिला आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया। जालौन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि विगत पांच दिसंबर को थाना कुठौद के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। सूचना पाकर दिवंगत निरीक्षक की पत्नी माया राय अपने गृह जनपद संत कबीर नगर से जालौन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

    उन्होंने थाना कोच में ‘डायल 112′ नंबर में तैनात महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसी आधार पर रविवार को शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय आरक्षी शर्मा दिवंगत निरीक्षक के आवास पर ही थी और उसी ने अन्य पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी थी।

    उधर संत कबीर नगर जिले के धनघटा तहसील के बिरहालघाट पर निरीक्षक अरुण कुमार राय का रविवार को अंतिम संस्कार ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ किया गया। थाना प्रभारी धनघटा जयप्रकाश दुबे की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया और घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे। राय धनघटा थाना क्षेत्र के रजनौली गांव के निवासी थे।

    निरीक्षक अरुण कुमार राय की हत्या के मामले में जिम्मेदार बताई जा रही महिला सिपाही शर्मा बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली में तैनाती के दौरान भी विवादों में रही थी। मित्रवत संबंधों को लेकर बहेड़ी थाने में गोली चली थी, लेकिन गोली से कोई घायल नहीं हुआ था। इसके बाद मीनाक्षी शर्मा का तबादला हुआ था। इसके अलावा मीनाक्षी शर्मा का नाम पीलीभीत जिले में भी सुर्खियों में रहा है। साल 2019 में उनके खिलाफ कई मामलों की शिकायतें दर्ज हुई थीं। आरोप है कि उन्होंने वहां तैनात एक सिपाही और दरोगा को ब्लैकमेल किया था। इस दौरान विवाद बढ़ने के बाद उनका ट्रांस्फर अमरिया और फिर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में डायल-112 में किया गया था।

    jalaun sho arun kumar rao death tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन

    August 5, 2026

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं

    August 5, 2026

    डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.