Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में BJP के अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान, कल होगा नामांकन
    देश

    यूपी में BJP के अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान, कल होगा नामांकन

    adminBy adminDecember 12, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 12 दिसंबर। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है. पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. इसके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा. इस चुनाव कार्यक्रम से ये भी तय हो गया है कि रविवार 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा. तय कार्यक्रम के अनुसर 13 दिसंबर को दोपह 2 बजे तक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे.

    पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची जारी की जाएगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का शुरू हो जाएगा. 13 दिसंबर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. इसी दिन नामांकन पत्री की स्क्रूटनी और नामांकन पत्र वापसी भी होगी.

    नए प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा. मतदान भी उस स्थिति में कराया जाएगा जब एक से ज्यादा नामांकन दाखिल किए जाएंगे. इसी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी कर दिया जाएगा. पार्टी के मुताबिक नए अध्यक्ष के चयन के लिए संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. गोयल के नेतृत्व में यूपी में पार्टी की रणनीति में तेजी आएगी. नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन और उनके सार्वजनिक तौर पर एलान के लिए भी पार्टी की योजना को अंतिम रूप देंगे.

    प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया है।

    सूत्रों की मानें तो बीजेपी एक बार फिर ओबीसी (OBC) समुदाय के किसी चेहरे को प्रदेश संगठन की कमान सौंप सकती है। इस महत्वपूर्ण पद की दौड़ में कई बड़े नाम शामिल हैं: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति स्वतंत्र देव (मौजूदा अध्यक्ष)।

    BJP lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP BJP President election uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.