Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या, मुख्यमंत्री जी दबंगों पर अगर अंकुश नहीं लगा तो अफसर कहीं भी काम ही नहीं कर पाएंगे
    • हस्तिनापुर में सांड के हमले से शगुन की मौत, सरकार दे मुआवजा, डीएम साहब परिवार की स्थिति देखते हुए मदद कीजिए
    • अच्छे काम में देरी क्यों! मान्यवर कांशीराम व वीर सावरकर को केंद्र सरकार दे भारत रत्न
    • गजब कारनामा: जीवाजी यूनिवर्सिटी ने मृत प्रोफेसरों को सीनियरिटी लिस्ट में दी ‘पदोन्नति’
    • गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे दो बुजुर्गों ने दम तोड़ा
    • पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने की हत्या, ससुर समेत तीन गिरफ्तार
    • सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे
    • न्यायपालिका की जांच होनी चाहिये : प्रियंका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ईडी ने एनी समूह की 7.30 करोड़ रुपये की संपत्तियां की कुर्क
    देश

    ईडी ने एनी समूह की 7.30 करोड़ रुपये की संपत्तियां की कुर्क

    adminBy adminFebruary 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 20 फरवरी। निवेशकों को मुनाफे का लालच देकर 110 करोड़ की ठगी करने वाले एनी ग्रुप ऑफ कंपनीज पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने फिर कार्रवाई की है. ईडी लखनऊ जोनल कार्यालय द्वारा ग्रुप की 7.30 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की गई हैं.

    ईडी अधिकारियों के मुताबिक, यह जांच अभी जारी है. एजेंसी उन संपत्तियों और संदिग्ध लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है, जहां निवेशकों का पैसा खपाया गया हो सकता है. आने वाले दिनों में एनी ग्रुप से जुड़े कुछ अन्य बड़े नामों पर भी गाज गिर सकती है.

    जांच एजेंसी ने दिल्ली, लखनऊ और उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित उन जमीनों और भवनों पर एक्शन लिया है, जिन्हें निवेशकों की मेहनत की कमाई को आई विजन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के जरिए घुमाकर खरीदा गया था.

    ईडी ने जिन संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है, वह एनी ग्रुप की कंपनी एनी बुलियन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज हैं. लखनऊ, दिल्ली और उत्तरकाशी में जमीन और भवन कुर्क हुए हैं. एक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को भी ईडी ने कब्जे में ले लिया है.

    ईडी की जांच यूपी पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर हो रही है. मुख्य आरोपी अजीत कुमार गुप्ता और उसके सहयोगियों ने भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से करीब 110 करोड़ रुपए जुटाए.

    जांच में पाया गया कि निवेशकों के पैसे को एनी ग्रुप की विभिन्न फर्जी कंपनियों और आई विजन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से इधर-उधर घुमाया गया. अंततः उनसे निजी संपत्तियां खरीदी गईं.

    इस मामले में यह ईडी की पहली कार्रवाई नहीं है. इससे पहले भी ईडी ने अजीत कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी IFS अधिकारी निहारिका सिंह की 9.1 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी. अब तक इस घोटाले में कुल 16.4 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं.

    ED TAKES ACTION AGAINST ANNIE GROUP lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या, मुख्यमंत्री जी दबंगों पर अगर अंकुश नहीं लगा तो अफसर कहीं भी काम ही नहीं कर पाएंगे

    March 14, 2026

    हस्तिनापुर में सांड के हमले से शगुन की मौत, सरकार दे मुआवजा, डीएम साहब परिवार की स्थिति देखते हुए मदद कीजिए

    March 14, 2026

    अच्छे काम में देरी क्यों! मान्यवर कांशीराम व वीर सावरकर को केंद्र सरकार दे भारत रत्न

    March 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.