Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बागपत कलेक्ट्रेट में दिव्यांग नेशनल शूटर अमित चौधरी ने किया आत्मदाह का प्रयास
    देश

    बागपत कलेक्ट्रेट में दिव्यांग नेशनल शूटर अमित चौधरी ने किया आत्मदाह का प्रयास

    adminBy adminNovember 20, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 20 नवंबर। भाजपा विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय शूटर अमित चौधरी निवासी बंदपुर ने बुधवार को कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। तभी वहां आए होमगार्ड ने माचिक छीनकर आत्मदाह करने से रोका। इसके बाद पुलिसकर्मी अमित चौधरी को समझाकर अपने साथ ले गए। अमित ने प्रेम विवाह करने के कारण जमीन में हिस्सा नहीं देने और परिवार वालों पर हमला करने का आरोप लगाया।

    पैरो के दिव्यांग अमित चौधरी ने बताया कि ढाई साल पहले उन्होंने वर्षा चौधरी के साथ प्रेम-विवाह कर लिया था। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ चंडीगढ़ में रह रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रेम विवाह करने कारण परिवार वाले उन्हें हिस्से की जमीन नहीं दे रहे हैं और परिवार का एक सदस्य उस पर कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर कई बार मारपीट की गई और गोली मारने की धमकी भी दी। 23 अक्तूबर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस अफसरों से कई बार की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

    जमीन को लेकर भी कलक्ट्रेट में शिकायत की गई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रह है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ से घर वापस आए तो उन पर हमला कर दिया। इस कारण बुधवार सुबह कलक्ट्रेट में पहुंचकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां उससे माचिस छीन ली गई और उसके ऊपर पानी डाला गया। काफी देर तक खींचतान होती रही और अमित को पुलिस अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर भेजा गया।

    अमित चौधरी ने नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में कई साल पहले दो पदक जीते थे और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। वह खेल कई साल पहले छोड़ चुके हैं।

    baghpat tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.