Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली के ठग ने दुबई समेत पांच देशों में 970 करोड़ ठगे
    देश

    दिल्ली के ठग ने दुबई समेत पांच देशों में 970 करोड़ ठगे

    adminBy adminDecember 6, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/कानपुर 06 दिसंबर। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार मालवीय नगर, दिल्ली निवासी रवींद्र नाथ सोनी अंतरराष्ट्रीय ठग निकला। उसे कानपुर में 42.29 लाख की ठगी में देहरादून से गिरफ्तार किया गया था।

    छानबीन में पता चला है कि उसने दुबई समेत पांच मुल्कों में 970 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। उसने हवाला और क्रिप्टो के जरिये दूसरे मुल्कों से पैसा भारत मंगवाया। उसके पैसे, खाते और अन्य गतिविधियों का संचालन अमेरिका में बैठकर एक महिला कर रही है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। पुलिस को आशंका है कि इतनी बड़ी तादाद में की गई ठगी का पैसा हथियारों की तस्करी और ड्रग्स रैकेट से जुड़ा है। पुलिस टीमें इसकी जांच में जुटी हैं। दरअसल शुक्रवार को दुबई से आए एक कलाकार ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और उन्हें रवींद्र नाथ सोनी की कारगुजारियों का काला चिट्ठा भी सौंपा। रवींद्र ने उनसे भी चार करोड़ रुपये ठग लिए थे। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि शुक्रवार को दुबई से एक पीड़ित उनसे मिलने पहुंचा। उसने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। रवींद्र ने उनसे प्रतिमाह चार से पांच फीसद ब्याज का वादा कर अपनी कंपनी में चार करोड़ निवेश कराए थे।

    बॉलीवुड अभिनेता के भी रुपये हड़पे
    दुबई से आए पीड़ित और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले अभिनेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रवींद्र नाथ सोनी ने अभिनेता सोनू सूद और द ग्रेट खली को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बताया। दुबई में कई कार्यक्रम कराए। इसके बाद उनका भी आधा पैसा हड़प लिया। उसने ब्लू चिप कंपनी की 11 सिस्टर कंपनियां बनाईं। कंपनियों में निवेश पर प्रतिमाह चार से पांच फीसदी ब्याज देने का आश्वासन देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। पुलिस के मुताबिक अब तक 70 लाख और अधिकतम 12 करोड़ रुपये की ठगी की जानकारी मिली है।

    kanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.