Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»12 राज्यों में चक्रवात का अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
    देश

    12 राज्यों में चक्रवात का अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

    adminBy adminOctober 21, 2025No Comments24 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 21 अक्टूबर। भारत में मानसून भले ही लौट गया हो लेकिन मौसम का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। यह सप्ताह भारत के कई राज्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। इसका असर समुद्री इलाकों समेत भीतरी राज्यों को भी नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।

    मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है, जिसके आज से जोर पकड़ने का अनुमान है। बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। चेतावनी जारी होते ही स्थानीय बंदरगाह खाली होने लगे हैं। IMD ने बताया कि चक्रवात का असर दक्षिण प्रायद्वीप से पूर्व, पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिम भारत से उत्तर भारत तक रहेगा। चक्रवात का असर केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू कश्मीर, उत्तरखांड, हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेगा। चेतावनी के बाद स्थानीय बंदरगाहों को खाली कराया जा रहा है।

    अंडमान-निकोबार से शुरू होकर यह चक्रवात केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल तक कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 21, 22 और 23 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

    20 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है। 20-24 अक्टूबर के बीच ओडिशा, अंडमान और निकोबार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की भी संभावना है।

    वहीं पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान कोंकण एवं गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा अगर उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

    Cyclone Alert Heavy Rainfall Warning IMD tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.