आर्थिक तंगी और मजबूत व्यवस्थाओं तथा जनमानस से संबंध योजनाओं आदि को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय और प्रदेश हित का तो है ही अन्य प्रदेश भी इससे प्रेरणा लेकर आर्थिक कमजोरियों को मजबूत कर सकते हैं स्मरण रहे कि गत दिवस लगभग ४ घंटे १६ मिनट के २६-२७ के बजट भाषण में सीएम ने पिछले वर्ष के मुकाबले ३५८६ करोड़ रूपये कम बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा आरडीजी बंद करने से हर साल राज्य को ८१०५ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जिससे मालीय वित्तीय हालत को देखते हुए अगले ६ महीने तक सीएम मंत्रियों विधायकों और अफसरों के वेतन में कटौती की गयी है जिस घाटे को पूरा करने के लिए मुझे लगता है कि एक तो हिमाचल जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है और विश्व में पर्यटन के मामले मेें इसका अलग ही स्थान है और इसको ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार को जो आरडीजी बंद किया उसे शुरू करने के अतिरिक्त और भी ऐसी आर्थिक मदद देनी चाहिए जिससे देश के गौरव हिमाचल प्रदेश की व्यवस्था बनी रहे। क्योंकि फिलहाल तो ५४.९२८ करोड़ रुपये का जो बजट पेश किया है उससे ज्यादा नहीं तो कुछ समस्याओं का समाधान तो जरूर होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री का वेतन ५० मंत्रियों का ३० विधायकों का २० प्रतिशत वेतन जो कटेगा वह काफी समस्याएं हल कर सकता है। बताते हैं कि क्लास वन और क्लास टू के श्रेणी के कर्मचारियों की भी सेलरी डेफर होगी जो आर्थिक स्थिति ठीक होने पर लौटा दी जायेगी क्योंकि सेलरी के साथ-साथ विधायक निधि भी २ करोड़ १० लाख रुपये से घटाकर १ करोड़ १० लाख कर दी गयी है। लेकिन महिलाओं पर सरकार ने अपनी नजर विनम्र रखी है जिससे उन पर कोई बोझ किसी भी रूप में आर्थिक ना पड़े।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु हिमाचल में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के वेतन में कटौती अच्छा कदम है
- एक अप्रैल से बदलेगा इनकम टैक्स सिस्टम, 64 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा नया कानून
- योगी कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों पर लगाई मुहर,160 रुपए कुंतल बढ़ा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य; 58 नगर पालिका बनेंगी स्मार्ट सिटी
- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 41 पैसे टूटकर 93.94 पर पहुंचा
- गोरक्षा, गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित
- छुट्टी की बजाय साहब ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
- जेलों में कैदियों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी
- कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट
