Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini में बड़ी छंटनी, 200 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
    टेक्नोलॉजी

    क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini में बड़ी छंटनी, 200 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

    adminBy adminFebruary 7, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्रिप्टो सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मशहूर क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini ने बड़े स्तर पर छंटनी और ऑपरेशन कटौती का फैसला किया है. कंपनी ने साफ किया है कि वह दुनिया भर में करीब 200 कर्मचारियों को निकालने जा रही है. इसके साथ ही यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई बाजारों से अपना कारोबार भी बंद करेगी. अब कंपनी सिर्फ अमेरिका और सिंगापुर पर फोकस करेगी. यह कदम बढ़ते खर्च और बदलते मार्केट हालात के बीच उठाया गया है.

    Gemini Space Station नाम से जानी जाने वाली इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने ग्लोबल लेवल पर 200 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग एक चौथाई हिस्सा बताया जा रहा है. छंटनी का असर यूरोप, अमेरिका और सिंगापुर के कर्मचारियों पर पड़ेगा. कंपनी ने इसे कॉस्ट कटिंग और ऑपरेशनल फोकस मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा बताया है. 2026 की पहली छमाही तक यह प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, हालांकि यह स्थानीय कानूनी नियमों पर भी निर्भर करेगा.

    कंपनी ने यूके, यूरोपीय यूनियन, अन्य यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया में अपने ऑपरेशन धीरे-धीरे बंद करने की योजना भी पास कर दी है. इन क्षेत्रों में सर्विस और बिजनेस गतिविधियां चरणबद्ध तरीके से खत्म की जाएंगी. आगे Gemini सिर्फ अमेरिका और सिंगापुर के बाजार में ही सक्रिय रहेगी. कंपनी का मानना है कि सीमित बाजारों में फोकस रखने से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और स्टेबल ग्रोथ मिल सकती है. यह कदम क्रिप्टो इंडस्ट्री में बढ़ती अनिश्चितता के बीच रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है.

    रीस्ट्रक्चरिंग और ऑपरेशन बंद करने की प्रक्रिया में कंपनी को करीब 11 मिलियन डॉलर का प्री-टैक्स खर्च आने का अनुमान है. इसमें सेवेरेंस पे, नोटिस पे, कर्मचारी लाभ, ऑफिस एग्जिट कॉस्ट, कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की फीस और प्रोफेशनल चार्ज शामिल हैं. ज्यादातर खर्च पहले क्वार्टर में दर्ज होने की उम्मीद है.

    crypto-exchange gemini tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.