Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरहद पार स्थित है दिव्य हिंगलाज माता शक्तिपीठ
    • 5 तरह के डेटा को क्लाउड में रखने पर हो सकता है बड़ा नुकसान!
    • कार्तिक आर्यन फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी’ की शूटिंग करने मनाली पहुंचे
    • मीना कुमारी छह नामों से जानी जाती थीं
    • फिल्म महोत्सव में सिनेमा के गौरवशाली इतिहास व भविष्य पर हुआ मंथन
    • ओली की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
    • बैंकों को लॉकर में रखी वस्तुओं को देखने का अधिकार नहीं : निर्मला
    • लिव-इन रिलेशनशिप माने जाएंगे विवाहित, जनगणना 2027 में हुआ बदलाव
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ओली की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
    देश

    ओली की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

    adminBy adminMarch 31, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 31 मार्च (जा)। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी और हिरासत पर गत दिवस नवगठित बालेंद्र शाह सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि, ओली की गिरफ्तारी के बाद हिमालयी देश में तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहे, जबकि अधिकारियों ने मनी लॉड्रिंग के मामले में तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों शेर बहादुर देउबा, केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल के खिलाफ जांच को तेज कर दिया है।
    सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश ओली की पत्नी राधिका शाक्य द्वारा दायर हैबियस कार्पस याचिका के जवाब में जारी किया, जिसमें उनके तत्काल रिहाई की मांग की गई थी। हालांकि, जस्टिस मेघराज पोखरेल की एकल पीठ ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। ओली को 28 मार्च को पिछले वर्ष 8 और 9 सितंबर को जेन जी के विरोध प्रदर्शन के हिंसक दमन में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया, जिसमें 76 लोगों की मौत हुई थी।
    गिरफ्तारियां तब हुईं जब नवगठित बालेंद्र शाह सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में जेन जी विरोधों की जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया।
    राधिका शाक्य ने याचिका में दावा किया कि उनके पति को अवैध हिरासत में रखा गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता तिकराम भट्टाराई ने तर्क किया कि केपी शर्मा ओली को गिरफ्तारी वारंट जारी करके तत्काल गिरफ्तार करना असंवैधानिक है।
    गौरी बहादुर कार्की जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर किसी को चयनात्मक रूप से गिरफ्तार करना अवैध है। सरकार ने आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है।

    Court Order Court Seeks Clarification from Government on Oli's Arrest Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सरहद पार स्थित है दिव्य हिंगलाज माता शक्तिपीठ

    March 31, 2026

    5 तरह के डेटा को क्लाउड में रखने पर हो सकता है बड़ा नुकसान!

    March 31, 2026

    कार्तिक आर्यन फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी’ की शूटिंग करने मनाली पहुंचे

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.