Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सिखों का धर्मांतरण बड़ी चिंता का विषय: योगी
    देश

    सिखों का धर्मांतरण बड़ी चिंता का विषय: योगी

    adminBy adminNovember 6, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 06 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व पर डीएवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिख गुरुओं के सम्मान में अपना शीश नवाया और दर्शन किए। समारोह में कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब, तराई क्षेत्र से सिख समाज के धर्मांतरण की खबरें आ रही हैं। यह चिंता का विषय है। हमें इस प्रकार की प्रवृत्ति को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि विधर्मी तभी इस प्रकार का प्रयास करते हैं जब हम उन्हें अवसर प्रदान करते हैं। आज लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, साझांपुर, उधम सिंह नगर से धर्मांतरण की सूचनाएं मिल रही हैं। सिख समाज और दूसरे लोग वहां जाएं, सबको जोड़े और जहां भी खामी हो उसे दूर करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी एक उच्च कोटि के आध्यात्मिक महापुरुष थे, जिन्होंने 500 वर्ष पहले समाज के संगठन, समानता का जो संदेश दिया, वही आज सामाजिक व्यवस्था की नींव है। सीएम योगी ने कहा कि उस काल में जब देश बाबर जैसे विदेशी आक्रांताओं की बर्बरता झेल रहा था, जब मंदिर तोड़े जा रहे थे, तब भी गुरु नानक देव जी बिना भय, दबाव, किसी की चिंता किए बगैर समाज को मार्गदर्शन दे रहे थे। उन्होंने मिल-बांटकर खाने, गरीबों की मदद करने और एकजुट समाज बनाने का संदेश दिया। यही भारत की संत परंपरा की शक्ति थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा गुरु जब पैदल यात्रा के दौरान काबा पहुंचे तो मौलवी ने कहा कि काबे की तरफ पैर करके मत लेटो है, क्योंकि उधर हमारे भगवान हैं तो गुरु ने कहा तुम उधर बता दो जहां भगवान न हो। मौलवी ने गुरु का पैर दूसरी तरफ कर दिया मौलवी को वहां भी भगवान नजर आने लगे। ऐसा होना यह दर्शाता है कि उनके अंदर कितनी बड़ी आध्यात्मिक थी।

    cm-yogi-adityanath guru-nanak-jayanti lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.