Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा
    • पांच दिन में 201 ब्लड बैंकों की हुई जांच, 47 ब्लड बैंकों पर रोक
    • कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से सरमा के नामांकन रद्द करने की मांग
    • बीएड की छात्रा ने ऑनलाइन शापिंग एप से सल्फास मंगाकर खाया, मौत
    • जाली नोट छापने वाले 4 गिरफ्तार
    • यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत, 26 से ज्यादा घायल
    • एके-47 को बताया खिलौना ग्रेनेड को परफ्यूम; संदिग्ध आतंकी को क्लीनचिट, दरोगा सस्पेंड, सीओ हटाए गए
    • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य से जुड़े फर्जी कंटेंट, कोर्ट ने दिया निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बांके बिहारी के दर्शन को लेकर विवाद, कमेटी ने गर्भ गृह पर जड़ा ताला
    देश

    बांके बिहारी के दर्शन को लेकर विवाद, कमेटी ने गर्भ गृह पर जड़ा ताला

    adminBy adminFebruary 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वृंदावन, 19 फरवरी। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर बुधवार को दिन भर हंगामा चला। सेवायतों ने जगमोहन से ठाकुरजी के दर्शन का विरोध किया। स्थिति संभालने के लिए कमेटी ने गर्भ गृह पर ताला लगा दिया। शाम को दर्शन से पहले ताला खोलकर गर्भ गृह से दर्शन कराए गए। वहीं भगवान आज सुबह से जगमोहन यानी गर्भगृह के बाहर के परिसर में विराजमान हैं।

    सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में ठाकुर जी के दर्शन जगमोहन से कराने का निर्णय लिया गया था। बुधवार सुबह इसके तहत मंदिर सेवायत व कमेटी सदस्य श्रीवर्धन गोस्वामी ने आराध्य के श्रीविग्रह को जगमोहन में विराजित कर भक्तों को दर्शन सुलभ कराए। सुबह तो विरोध नहीं हुआ, लेकिन मंदिर के पट बंद होते ही गोस्वामी समाज ने जगमोहन से दर्शन को नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। गोस्वामी समाज के लोग मंदिर कार्यालय में इकट्ठा होने लगे। ये देख कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार, मुकेश मिश्रा व अन्य सदस्य मंदिर पहुंचे। जहां गोस्वामी करीब डेढ़ घंटे की वार्ता के दौरान अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर कमेटी ने एहतियात बरतते हुए गर्भगृह के गेट पर ताला लगा दिया। शाम को 4:30 बजे से शयनभोग सेवा में दर्शन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले सुनील गोस्वामी ने कहा कि वह गर्भ गृह में ही पूजा सेवा करते रहेंगे। इसके बाद कमेटी अध्यक्ष और सदस्य चले गए।

    इसके बाद गोस्वामीजनों ने विरोध तेज करते हुए गर्भ गृह के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ श्रद्धालुओं ने खुद को जंजीरों से जकड़कर प्रदर्शन किया।
    मंदिर सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब गर्भ गृह पर किसी ने ताला लगा दिया। सेवायत रजत गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी मनमानी करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही है। परंपराएं तोड़ी जा रही हैं। अवध विहारी गोस्वामी ने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बुधवार का दिन काला दिवस के रूप में जाना जाएगा। प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि सभी हिन्दू मंदिरों में आराध्य प्रभु वास्तुगत आधार पर बने गर्भ गृह में ही विराजते हैं।

    mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा

    April 6, 2026

    पांच दिन में 201 ब्लड बैंकों की हुई जांच, 47 ब्लड बैंकों पर रोक

    April 6, 2026

    कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से सरमा के नामांकन रद्द करने की मांग

    April 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.