Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीएम योगी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गन्ने का मूल्य 30 रुपए बढ़ा
    देश

    सीएम योगी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गन्ने का मूल्य 30 रुपए बढ़ा

    adminBy adminOctober 29, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 29 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के 46.50 लाख गन्ना किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने गन्ने के मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है. अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति कुंतल होगा, जबकि सामान्य प्रजाति के लिए यह दर 390 रुपए प्रति कुंतल तय की गई है.

    सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपए प्रति कुंतल तक की बढ़ोतरी की है. इस फैसले से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. योगी सरकार का यह निर्णय किसानों के लिए एक बड़ा उपहार है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी.

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान लगातार मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे. हाल ही में हरियाणा सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाए थे, जिसके बाद यूपी के किसानों को आस थी कि उनके यहां भी दाम बढ़ेंगे. पेराई सत्र 2021-22 में विधानसभा चुनाव से पहले 25 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी हुई थी.

    तब अगैती प्रजाति का मूल्य 350 रुपए और सामान्य प्रजाति का 340 रुपए प्रति कुंतल रेट तय हुआ था. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, पेराई सत्र 2023-24 में अगैती प्रजातियों के मूल्य में 20 रुपए की वृद्धि हुई थी, जिससे यह 370 रुपए प्रति कुंतल हो गया था.

    योगी सरकार ने 2017 से अब तक गन्ना मूल्य में चार बार वृद्धि की है, जिससे राज्य के गन्ना किसानों को बहुत फायदा हुआ है. 2017 से पहले, पूर्ववर्ती सरकारों के शासन में गन्ना किसानों को बहुत कम भुगतान होता था.

    2007 से 2017 तक केवल 1,47,346 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान हुआ, जबकि योगी सरकार ने साढ़े 8 वर्षों में गन्ना किसानों को 2,90,225 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड भुगतान किया है. यह पिछले 10 वर्षों की तुलना में 1,42,879 करोड़ रुपए अधिक है.

    प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं. उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है. पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाया था. 21 मिलों को औने-पौने दामों पर बेच दिया गया था. लेकिन, योगी सरकार ने पारदर्शी प्रबंधन के जरिए चीनी उद्योग में 12,000 करोड़ रुपए का निवेश लाया है.

    इसके अलावा, राज्य में 8 नई चीनी मिलें स्थापित की गईं. 6 बंद मिलों को फिर से शुरू किया गया और 42 मिलों में उत्पादन क्षमता का विस्तार किया गया. इस सुधार से चीनी मिलों की उत्पादन क्षमता में 8 नई बड़ी मिलों के बराबर वृद्धि हुई है.

    योगी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए ‘स्मार्ट गन्ना किसान’ प्रणाली लागू की है, जिसके तहत गन्ना पर्ची व्यवस्था अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है. इससे बिचौलियों का प्रभाव खत्म हो गया है और गन्ना मूल्य का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाता है.

    उत्तर प्रदेश अब एथेनॉल उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है. प्रदेश का एथेनॉल उत्पादन 41 करोड़ लीटर से बढ़कर 182 करोड़ लीटर हो गया है. आसवनियों की संख्या 61 से बढ़कर 97 हो गई है. इससे न केवल गन्ना किसानों को लाभ हो रहा है, बल्कि देश की ऊर्जा नीति में भी उत्तर प्रदेश का अहम योगदान बढ़ा है.

    उत्तर प्रदेश में गन्ना क्षेत्रफल में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पहले जहां गन्ना क्षेत्रफल 20 लाख हेक्टेयर था, अब वह बढ़कर 29.51 लाख हेक्टेयर हो गया है. इससे राज्य में गन्ना उत्पादन में एक और बड़ा उछाल आया है. योगी सरकार के इन फैसलों से न केवल गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य के चीनी उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी.

    cm-yogi-adityanath lucknow SUGARCANE PRICE INCREASED tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.