सिर पर छत आशियाने के रूप में हर आदमी की इच्छा होती है और कहते हैं कि जिसका घर बन गया और शादी हो गई उसका जीवन पूर्णता की ओर अग्रसर होता है। समाज में उसे मान सम्मान हर प्रकार से मिलता है क्योंकि उसकी स्थापना हो चुकी होती है।
सरकार और महाराष्ट्र की हीरानंदानी और यूपी की इंडस वैली ग्रुप जो आवास निर्माण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। सरकार द्वारा कम आय वाले लोगों के साथ साथ धनवानों को घर बनाने के लिए लोन दे रही है जो बड़ा योगदान कह सकते हैं। इस मामले में पारदर्शिता और धोखाधड़ी से बचाने के लिए सरकार ने रेरा संगठन सक्रिय कर रखे हैं। जो निगाह रखते हैं कि बिल्डर किसी भी प्रकार से कोई धोखाधड़ृी ना कर पाए।
जैसे दिन के बाद रात आती है उसी प्रकार लोगों की इच्छा और सरकारी अभियान का लाभ उठाकर कुछ लोग ज्यादा लाभ कमाने और धोखा देने की सोचकर काम कर रहे हैं वो शहरों के सुनियोजित विकास और सरकार की निर्माण नीति को नुकसान पहुंचाने में पीछे नहीं है।
वर्तमान समय में कुछ समाचारों को पढ़ने के बाद यह तथ्य उभरकर आया कि बैंक तो नियमानुसार लोन देते हैं लेकिन इनके कुछ अधिकारी व अन्य बैंक होम लोन दिलाने वाले बिचौलियों से कई लाभ लेकर लोन बांट रहे हैं। इस काम को कई प्रॉपर्टी डीलर भी आगे बढ़ा रहे हैं। इस गैरकानूनी काम को रोकने वाले अधिकारी खामोश है लेकिन जो आए दिन कच्ची कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को दिए जाने वाले बैंकों के लोन से अनियोजित विकास और सीवर व्यवस्था चरमाकर रह गई है क्योंकि अवैध निर्माण और कच्ची कॉलोनियों से उन पर दबाव बढ़ रहा है जिससे थोड़ी सी बारिश से सड़कों पर गंदा पानी और जलभराव से नाले चौक होने लगे हैं। क्योंकि बैंक वित्त मंत्रालय के अधीन है इसलिए नागरिकों को बैंकों की लोन नीति से मिल रहे बढ़ावे को इनके संचालकों और बिचौलियों को ढूंककर कार्रवाई की जाए। क्योंकि यह वक्त की सबसे बड़ी मांग हो गई है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
- मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
- एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
- पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
- इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
- बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
- नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
- क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
