Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सुसाइड से पहले रोते हुए वीडियो बनाया, मर जाऊंगी, मगर तलाक नहीं दूंगी
    देश

    सुसाइड से पहले रोते हुए वीडियो बनाया, मर जाऊंगी, मगर तलाक नहीं दूंगी

    adminBy adminOctober 21, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोंडा 21 अक्टूबर। गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कह रही है।

    रोते हुए कह रही- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मेरे पति मुझसे मोहब्बत भले न करते हों, लेकिन मैं उनसे हमेशा प्यार करती थी। करती हूं और करती रहूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही हूं। मेरे बच्चे का ख्याल रखना, उसे खूब पढ़ाना लिखाना…।

    मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। इंदिरा नगर में रहने वाली नाजिया की शादी साल- 2022 में सिद्धार्थनगर निवासी इस्माइल के साथ हुई थी। इस्माइल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर व्यापार करता है। थाने पहुंचे नाजिया के पिता मोहम्मद उस्मान ने रोते हुए बताया- शादी के बाद से ही इस्माइल मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। बेटी हम लोगों से ये बातें छिपा लेती थी। वो तलाक लेने का दबाव बना रहा था। बुलेट गाड़ी और 2 लाख रुपए और लाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। दामाद बार-बार तलाक देने के लिए धमका रहा था।

    9 अक्टूबर को नाजिया एक शादी में शामिल होने मुंबई से गोंडा आई थी। सोमवार सुबह भी उसका फोन पर झगड़ा हो रहा था। उसने कहा कि कपड़े बदलने के लिए कमरे में जा रही है। सुबह 9 बजे उसने फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो हम लोगों ने दरवाजा तोड़ा।

    अंदर मेरी बेटी पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटकी मिली। हमने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने बेटी का फोन भी कब्जे में लिया, तो उसमें सुसाइड से पहले के वीडियो मिले। जिसमें मेरी बेटी ने रोते हुए अपना दर्द बताया है।

    मैं नाजिया इस्माइल शेख। मुझसे कोई गलती नहीं हुई, फिर भी मेरा पति मुझे तलाक देना चाहता है। वजह यह है कि मेरा भाई पति से एक मोबाइल लेकर आया था। अब पति पैसे मांग रहा है। अब मेरे पति को लग रहा है कि मैं अपने घरवालों की बात कर रही हूं। इसीलिए वो मुझे तलाक दे रहा है।

    मैं तलाक नहीं चाहती हूं, मैं एक ही आदमी के साथ जिंदगी बिताना चाहती हूं। इसके लिए मैं तलाक नहीं दे सकती, भले ही अपनी जान दे दूं। मेरे मरने के बाद कोई किसी को तकलीफ ना दे। मेरे बच्चे की हिफाजत करे। उसका अच्छा ख्याल रखे। पढ़ा-लिखाकर उसको बड़ा करे। लेकिन, मैं तलाक के मामले से नहीं गुजर सकती।

    gonda Suicide tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.