Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 34 बच्चों के यौन शोषणकर्ता पति पत्नी को हुई फांसी की सजा, यह निठारी कांड ना बनकर रह जाए, सरकार दे ध्यान
    • परिवार हो या देश, शीतयुद्ध घर की खुशहाली और सेहत दोनों के लिए?
    • सहारनपुर में टप्पेबाजी गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर गिरफ्तार, ढाई लाख नकद व कार बरामद
    • कैग रिपोर्ट में खुलासा: हैसियत एक लाख की, परियोजना के लिए कंपनी को दे दी 300 करोड़ रूपये की जमीन
    • पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, साझेदारी से चीन को लगेगी मिर्ची
    • जर्मन दूल्हे ने भारतीय छोरी संग लिए सात फेरे
    • यमुना-गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 1204 करोड़ का बजट मंजूर, 16 गांवों में खरीदी जाएगी 740 एकड़ जमीन
    • यूपी में शिक्षामित्र अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, अब 18 हजार रुपए मिलेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»परिवार हो या देश, शीतयुद्ध घर की खुशहाली और सेहत दोनों के लिए?
    देश

    परिवार हो या देश, शीतयुद्ध घर की खुशहाली और सेहत दोनों के लिए?

    adminBy adminFebruary 21, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    युद्ध दो देशों में हो या घर में विवाद भाईयों में हो या पड़ोसियों में सबकी जीवन की दिनचर्या और हमारे स्वास्थ्य दोनों पर ही असर पड़ता है क्योंकि इन बिंदुओं को लेकर जो सोच पनपती है वो हमें या तो विध्वंसकारी काम करने के लिए उकसाती है या डिप्रेशन में ला देती है जिसका सीधा असर परिवार पर पड़ता है और सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं। लेकिन यह भी पक्का है कि आप कितना ही कोशिश कर ले लेकिन कभी ना कभी इस अभिशाप का सामना सबको ही करना पड़ता है क्योंकि भले ही आप अपनी तरफ से कोई पहल ना करे तो सामने वाला ऐसी स्थिति उत्पन्न कर देता है जो भुगतने के लिए मजबूरी हो जाती है। वैसे तो यह घर घर का किस्सा है लेकिन एम्स गोरखपुर और एमजी मेडिकल कॉलेज इंदौर के द्वारा कराए गए अध्ययन में दुनियाभर में हुए १५ शोध मेटा एनालिसिस पर आधारित एक रिसर्च अंतरराष्ट्रीय जनरल फ्यूचर हेल्थ के फरवरी अंक में प्रकाशित हुई उससे भी यह तथ्य लगभग सही साबित हो रहे हैं।
    मुददा राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय या आपके परिवार के अंदर का जहां तक इस संदर्भ में बचपन से मैंने देखा और समझा वो यह है कि अगर हम अपने फालतू खर्च ना बढ़ाये, बोलते समय संयम रखें और मुंह से ऐसे शब्दों का उच्चारण ना होने दे जो किसी के सीने को छलनी करता हो या स्वाभिमान को चोट पहुंचाता हो। अगर हम जहां तक मैंने देखा आमदनी अठन्न्नी खर्चा रुपया को दूर कर आमदनी अठन्नी और खर्चा चवन्नी को आत्मसात कर ले तो कुछ मुुददों को लेकर जो तनाव और विवाद उत्पन्न होता है उससे बच सकते हैं। और अपने परिवार में मानसिक सेहत इन बिंदुओ को लेकर खराब होती है उससे भी बचा जा सकता है। कोई अब कहे कि घर और देश के विवाद से क्या मतलब तो मुझे लगता है कि एक ही बात अगर कोई देश का प्रमुख व्यक्ति कहे तो उसका असर समाज और अन्य देशों पर भी पड़ता है वहीं परिवार पर भी लागू होता है। अगर आप अपने बच्चों या बड़ों के सामने ऐसी कड़वी वाणी बोलते हैं जो सुनने वाले को हिलाकर रख दे तभी से विवाद शुरु हो जाता है और वो ही आगे चलकर कई कठिनाईयों के साथ खराब स्वास्थ्य का कारण बनता है इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता । कहते हैँ कि आप दीवार में छेद कर दें तो मरम्मत के बाद पता नहीं चलेगा लेकिन आपके शब्दों से छलनी सीने की भरपाई होना संभव नहीं है।
    मैं बचपन से गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन शुरु कर आगे बढ़ा। किसी के घर में झाडू पोछा किया तो किसी के यहां बर्तन मांजे। कई जगह मजदूरी करनी पड़ी और इस दौरान जो परिवारों में बिखराव और भाई भाई व परिजनों में जो मनमुटाव और अलगाव होते देखा उससे भी यही महसूस हुआ कि कुछ बातों पर सोच समझकर बोले और संयम से काम ले तो परिवार भी जुडे रह सकते हेैं और देशों के युद्ध पर भी लगाम लग सकती है लेकिन इसके लिए एक बात जरुरी है कि घर हो या बाहर आपको मानसिक रुप से शक्तिशाली होना होगा भले ही आप आर्थिक रूप से कमजोर क्यों ना हो। क्येांकि मजबूत सोच और दूसरों का सम्मान करने की नीयत और आपकी शक्ति विवादों को दूर रखने में भूमिका निभाती है। मैं कोई उपदेशक या प्रेरणास्त्रोत व्यक्ति नहीं हूं लेकिन जो देखा और सुना उसका अर्थ यही निकला कि गलत मत बोलो गलत मत सुनो देखो जरुर लेकिन सुधार की कोशिश करो। कुल मिलाकर यही कहना है कि सुखी परिवारों की खुशहाली के लिए अगर परिवार के सभी सदस्य अपनी नाराजगी अच्छे शब्दों में व्यक्त कर उसे दूर करने और एक दूसरे की परेशानी में साथ खड़े रहने की सोच बनाएं। तो काफी सुख शांति परिवारों में और मानसिक सेहत स्वस्थ बनी रहेगी। सुख शांति कोई धन दौलत से ही नहीं आती है। एक बार की बात है। हम परिवार में चार सदस्य थे। खाने की व्यवस्था नहीं थी। जो आटा था उसमें दो रोटियां बनी और बांटकर खा ली। उससे एक तो संतुष्टि बनी और एकसूत्र में बंधने की सोच विकसित हुई वो हर परिस्थिति में आपको तनाव से दूर रख सकती है अगर आप साफ मन से हर बात कर रहे हैं तो। व्यंग्य अच्छा हो या बुरा उसका असर बुरा ही होता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    34 बच्चों के यौन शोषणकर्ता पति पत्नी को हुई फांसी की सजा, यह निठारी कांड ना बनकर रह जाए, सरकार दे ध्यान

    February 21, 2026

    सहारनपुर में टप्पेबाजी गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर गिरफ्तार, ढाई लाख नकद व कार बरामद

    February 21, 2026

    कैग रिपोर्ट में खुलासा: हैसियत एक लाख की, परियोजना के लिए कंपनी को दे दी 300 करोड़ रूपये की जमीन

    February 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.