Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सभी धर्मों और लोगों के लिए है बांग्लादेश : रहमान
    देश

    सभी धर्मों और लोगों के लिए है बांग्लादेश : रहमान

    adminBy adminFebruary 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/ढाका, 19 फरवरी। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गत दिवस देश के नाम अपना संदेश दिया है। पीएम के तौर पर अपने पहले संबोधन में उन्होंने देश के सामने खड़ी चुनौतियों और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को बताया है। तारिक ने देश की डेमोक्रेसी को मजबूत करने, कानून व्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा किया। उन्होंने देश से सांप्रदायिक माहौल खत्म करने और धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव ना होने देने का भरोसा दिलाया है। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार को देश में कानून के शासन को मजबूत करने का संकल्प लिया और कहा कि उनकी सरकार देश को सभी धर्मों के लोगों के लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में बदल देगी। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले टेलीविजन संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।
    उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। बता दें कि रहमान सरकार बनने से पहले मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदुओं के खिलाफ हमले काफी बढ़ गए थे।
    तारिक रहमान ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने खलीलुर रहमान को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। वह मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रह चुके हैं। प्रधानमंत्री ने गत दिवस अपनी कैबिनेट के साथ पहली बैठक की।
    तारिक रहमान ने गत मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 49 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 20 साल बाद देश की सत्ता में वापसी की है। प्रधानमंत्री ने बीएनपी की वरिष्ठ नेता शमा उबैद को विदेश राज्यमंत्री नियुक्त किया है।
    वह बीएनपी की अंतरराष्ट्रीय मामलों की उपसमिति की सदस्य रह चुकी हैं। विभागों के बंटवारे के बाद सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपने पास रक्षा मंत्रालय समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी रखी है। महमूद चौधरी को वित्त और योजना मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बीएनपी के संयुक्त महासचिव सलाउद्दीन अहमद को गृह मंत्रालय मिला है।
    बता दें कि पहली बार प्रधानमंत्री बने 60 वर्षीय तारिक पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं। छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद 12 फरवरी को पहला आम चुनाव कराया गया था, जिसमें बीएनपी को दो तिहाई सीटों पर जीत मिली।
    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री बनने पर खलीलुर रहमान को बधाई दी है। उन्होंने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेने पर खलीलुर रहमान को बधाई। आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए हमारे (भारत-बांग्लादेश) सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

    Bangladesh Prime Minister Tarique Rahman Desh Dhaka tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.