Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ में छाप रहे थे नकली नोट, गिरफ्तार
    • पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची अब 22 को
    • एक हजार आवास बनाये जाएंगे रेलकर्मियों के लिए
    • आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    एंटरटेनमेंट

    आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    adminBy adminApril 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 13 अप्रैल। आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. वह शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं. वहीं उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा.

    उनके निधन से संगीत जगत से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम सेलेब्स दिग्गज गायिका के निधन पर शोक जता रहे हैं. वहीं बॉलीवुड से सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान ने भी आशा भोसले की मौत पर दुख जताया है.

    आशा भोसले का पार्थिव शरीर बीते दिन भारी सुरक्षा के बीच उनके निवास पर पहुंचा था. अनंत अंबानी और देवेंद्र फडणवीस समेत कई जानी-मानी हस्तियां दिग्गज गायिका को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे.

    आशा भोसले के अंतिम संस्कार की डिटेल्स भी आ गई हैं. उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर रखा जाएगा, ताकि परिवार, मित्र,कलिग्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. वहीं उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे होगा, जिसमें फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

    आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है.

    आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी अस्पताल के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी माताजी श्रीमती आशा भोसले इनका आज निधन हो चुका है. वो जहां रहती थी, कासा ग्रैंड लोअर परेल सुबह 11 बजे, वहां उनके अंतिम दर्शन होंगे, वहां आएं और कल दोपहर को 4 बजे शिवाजी पार्क उनका अंतिम संस्कार होगा.”

    बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान ने लेजेंडरी सिंगर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, “भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ा नुकसान… आशा जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया. एक अतुलनीय आवाज, आपके गीत पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.”

    इस बीच, शाहरुख खान ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जाहिर किया. किंग खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आशा ताई के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ… उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक रही है और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी. एक ऐसी प्रतिभा जो कई लोगों से कहीं अधिक समय तक अमर रहेगी, उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा. आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले… लव यू.”

    asha-bhosle-passes-away entertainment singer-asha-bhosle tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ में छाप रहे थे नकली नोट, गिरफ्तार

    April 13, 2026

    पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची अब 22 को

    April 13, 2026

    एक हजार आवास बनाये जाएंगे रेलकर्मियों के लिए

    April 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.