रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) 06 मार्च। UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक और राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है।
डॉ. अनुज पहले भी 2 बार यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। अनुज को 2023 में पहले प्रयास में दानिक्स (एसडीएम दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश) सेवा आवंटित हुई थी। उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी।
डॉ. अनुज ने साल 2023 में जोधपुर एम्स से अपनी एमबीबीएस पूरी की है। उन्होंने एम्स की ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी। डॉ. अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में कार्यरत हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं।
डॉ. अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से स्कूल शिक्षा पूरी की है। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत अंक आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद है।
यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है।
टॉप 50 टॉपर्स का नाम
1 अनुज अग्निहोत्री
2 राजेश्वरी सुवे
3 एकांश ढुल
4 राघव झुनझुनवाला
5 ईशान भटनागर
6 जिनिया अरोरा
7 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 पक्षल सेक्रेटरी
9 आस्था जैन
10 उज्जवल प्रियांक
11 यशस्वी राज वर्धन
12 अक्षित भारद्वाज
13 अनन्या शर्मा
14 सुरभि यादव
15 सिमरनदीप कौर
16 मोनिका श्रीवास्तव
17 चितवन जैन
18 श्रुति आर
19 निसार दिशांत अमृतलाल
20 रवि राज
21 शुभम सिंह
22 गीतिका अरोड़ा
23 जीनू श्री जसवन्त चन्द्र
24 इफ्रा शम्स अंसारी
25 भाविका चोपड़ा
26 इशिता शर्मा
27 विकास
28 प्राची हनी
29 नबिया परवेज
30 निकिता वर्मा
31 आर्यन यादव
32 उत्कर्ष
33 मयंक पुरोहित
34 नैंसी सिंह
35 वैभवी अग्रवाल
36 दीपाली महतो
37 साक्षी जैन
38 दीपांशु जिंदल
39 रोहिन कुमार
40 दीक्षा राय
41 सुदीपा दत्ता
42 अपूर्वा वर्मा
43 रूपल जयसवाल
44 दीक्षा चौरसिया
45 प्रिया सिंह चौहान
46 शाम्भवी तिवारी
47 प्रीति चौहान
48 अनिकेत रंजन
49 तरूण कुमार यादव
50 ईशित्व आनंद
यूपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 25 मई, 2025 को किया गया था। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए 22 से 31 अगस्त, 2025 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई थी।

