Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी
    देश

    यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी

    adminBy adminJanuary 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 01 जनवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

    जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों का वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। बिना OTR के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    वन टाइम रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upprpb.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं भर्ती से जुड़ी विस्तृत विज्ञप्ति, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मानक और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध सूचना का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

    भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से बचें।

    tazza khabar tazza khabar in hindi UP Police Constable Recruitment uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.