Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के साथ ही जिम्मेदार अफसरों पर भी कसा जाए शिकंजा
    देश

    अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के साथ ही जिम्मेदार अफसरों पर भी कसा जाए शिकंजा

    adminBy adminFebruary 24, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लगता है कि देशभर में विकास और देहात से लेकर शहरों के सौंदर्यीकरण की बनाई जाने वाली सरकारी योजनाओं को लागू करने और नागरिकों को जाम से मुक्ति दिलाने का मन उच्च स्तर पर बना लिया गया है। अभी धीरे धीरे प्रयास हो रहे हों लेकिन जिस प्रकार से गुजरात के राजकोट नगर निगम द्वारा १४ अवैध बस्तियों को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है अगर ऐसा ही आगे चलता रहा तो कच्ची कॉलोनियां कटने और अवैध निर्माण होने बंद हो सकते हैं। क्योंकि इसमें लगे भूमाफिया और बिल्डर अपनी प्रव्ति बदल सकते हैं क्योंकि ध्वस्तीकरण के डर से लोग मकान खरीदेंगे ही नहीं तो यह बनाकर क्या करेंगे। पिछले साल दिल्ली में भी कई अवैध निर्माण तोड़े गए और अब गुजरात में यह अभियान शु़रु हुआ है। मगर जब तक सरकार और नेता तथा अफसर इन अवैध कॉलोंनियों बिजली पानी का कनेक्शन देना बंद करने के साथ ही रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगाएंगे तब तक सरकारी नीतियों के खिलाफ बनने वाले निर्माण और कॉलोनियां शायद रुकने वाली नहीं है। मैंने देखा कि अवैध निर्माणों के लिए जितने लोग दोषी हैं उतने ही अधिकारी दोषी हैं। अदालतें भी कई बार इस बारे में फैसले दे चुकी हैं। मंत्री और नेता भी ऐसा कहते रहे हैं लेकिन अब कथनी की नहीं करने की जरुरत है इसलिए लिए अधिकारियों को भी सजा देते हुए जेल भेजने की जरुरत है। यह मांग जनता में भी उठने लगी है कि अवैध निर्माणो के साथ इसके लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई हो। राजकोट में नगर निगम यह अभियान चला रहा है तो अन्य जगहों पर विकास प्राधिकरण नगर निगम पुलिस को यह अधिकार प्राप्त है तो वह मिलकर अवैध निर्माण रोकने का प्रयास क्यों नहीं करते। आम आदमी की यह बात सही है कि इन्हें दी जा रही सुविधाओं पर रोक लगाई जाए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.