गोंडा, 03 मार्च (अम)। गोल्ड लोन लेने के बाद बैंक खाते से 16,18,350 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर आईसीआईसीआई बैंक, आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों व कर्मचारियों समेत पांच नामजद और अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में जालसाजी की एफआईआर दर्ज की गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी धर्मशाला बड़गांव निवासी राहुल गुप्ता ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी की बड़गांव शाखा के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक की बड़गांव शाखा में 305 ग्राम सोना (चूड़ी, लॉकेट, नेकलेस, अंगूठी व कान का झाला) गिरवी रखकर 12,24,500 रुपये का गोल्ड लोन लिया था।
फाइनेंस कंपनी द्वारा उन्हें पावती रसीद भी दी गई थी। राहुल गुप्ता के अनुसार उनके बैंक ऑफ महाराष्ट्र बड़गांव शाखा में संचालित खाते में 16,18,350 रुपये जमा थे। आरोप है कि 4 नवंबर 2025 को आईआईएफएल फाइनेंस शाखा बड़गांव की प्रबंधक पूनम तिवारी, जीबी प्रबंधक देवेश, तीन कर्मचारी, आईसीआईसीआई बैंक बड़गांव शाखा के अधिकारी अनिल कुमार व बैंक प्रबंधक सहित अन्य ने उन्हें बैंक बुलाया। वहां उनसे कई बार ओटीपी लेकर खाते से 16,18,350 रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित का आरोप है कि खाते का मिलान कर दोबारा बुलाने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया गया। 7 नवंबर 2025 को जब वह दोबारा बैंक पहुंचे तो उन्हें करीब आठ घंटे तक रोके रखा गया। बाद में वकील को बुलाने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना एसआई सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Trending
- सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
- आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
- महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
- आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
- झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
- मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
- पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
- विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

