Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    • नोएडा में यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, 1 से 6 रुपये तक का इजाफा
    • दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
    • फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
    • भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
    • भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
    देश

    भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया

    adminBy adminApril 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 11 अप्रैल (जा)। विश्व बैंक के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भी भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया है। एडीबी ने गत दिवस एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 6.9 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत रह सकती है। इसमें मजबूत घरेलू मांग, वित्तीय स्थितियों में सुधार और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में कमी का प्रमुख योगदान रहेगा। एडीबी ने दिसंबर में जारी रिपोर्ट में 2026-27 के दौरान भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।
    इससे पहले बीते गुरूवार को विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया था। बैंक ने जनवरी में जारी अपनी रिपोर्ट में 2026-27 के लिए विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। एडीबी ने एशियन डेवलपमेंट आउटलुक अप्रैल 2026 रिपोर्ट में कहा कि पश्चिम एशिया में एक लंबा संघर्ष कई तरीकों से भारत के व्यापक आर्थिक प्रदर्शन को कमजोर कर सकता है। इसमें ऊर्जा की बढ़ती कीमतें, व्यापार प्रवाह में रुकावटें और रेमिटेंस (विदेशों से आने वाले पैसे) के प्रवाह में कमी शामिल हैं। एडीबी ने अनुमान लगाया है कि महंगाई 2025-26 में 2.1 प्रतिशत से बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 4.5 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी । यह खाद्य कीमतों में पहले की गिरावट से उबरने, वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि, मुद्रा की कमजोरी और कीमती धातुओं के मूल्य में वृद्धि के कारण होगा। हालांकि, वित्त वर्ष 2027-28 में महंगाई चार प्रतिशत तक कम हो जाएगी, जो तेल कीमतों में कमी और खाद्य कीमतों में स्थिरीकरण के कारण होगी।
    एडीबी का अनुमान है कि विकासशील एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि 2026 और 2027 में 5.1 प्रतिशत तक धीमी हो जाएगी, जो पिछले वर्ष 5.4 प्रतिशत थी। पश्चिम एशिया में संघर्ष से जुड़ी ऊर्जा कीमतों में हालिया वृद्धि और उर्वरक बाजारों में संभावित बाधाएं वैश्विक खाद्य कीमतों पर महंगाई का दबाव डाल सकती हैं। इस वर्ष चीन की विकास दर 4.6 प्रतिशत और अगले वर्ष 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    ADB Raises India's Growth Forecast Banking business Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

    April 11, 2026

    नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट

    April 11, 2026

    क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.