Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल चढ़ाएंगे शिवभक्त, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
    • बच्चों को मिले परीक्षा में बैठने की अनुमति, प्रधानाचार्य और लिपिक की सेवा हो समाप्त
    • अंग्रेजी भी पढ़़ाई जाएगी अब 235 साल पुराने वाराणसी के राजकीय इंटर कॉलेज में, अच्छी शुरुआत है
    • रोडवेज बसों में मुफ्त बस यात्रा बुजुर्ग महिलाओं को
    • हिन्दू उम्मीदवार बांग्लादेश में शेख हसीना की सीट पर
    • शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज के उत्तराधिकारी जगद्गुरु देवादित्यानंद होंगे
    • विमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से उत्पीड़न का आरोप
    • वांगचुक की सेहत सामान्य रिहाई नहीं की जा सकती : केन्द्र सरकार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सूरत में टेस्टिंग के लिए पानी भरते ही भरभराकर गिरी 21 करोड़ से बनी टंकी, 3 मजदूर घायल
    देश

    सूरत में टेस्टिंग के लिए पानी भरते ही भरभराकर गिरी 21 करोड़ से बनी टंकी, 3 मजदूर घायल

    adminBy adminJanuary 21, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरत 21 जनवरी। गुजरात के सूरत में 21 करोड़ रुपये की नई पानी की टंकी उद्घाटन से पहले ही गिर पड़ी. टेस्टिंग के दौरान धराशायी हुई ये टंकी भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है.

    सूरत के ताड़केश्वर गांव में हड़कंप मच गया. जल आपूर्ति विभाग ने बनाई 11 लाख लीटर क्षमता वाली ये पानी की टंकी 19 जनवरी को टेस्टिंग के दौरान पानी का बोझ झेलते ही ताश के पत्तों की तरह ढह गई. 9 लाख लीटर पानी भरते ही पूरा ढांचा भरभरा कर ढह गया जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए.

    21 करोड़ की लागत से बनी ये टंकी उद्घाटन से ठीक पहले गिरना सवाल खड़ा कर रहा है – क्या घटिया माल और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई ? कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर कर बीजेपी को घेर लिया. लिखा – एक तरफ कांग्रेस काल की 70 साल पुरानी टंकी को अहमदाबाद के सालंगपुर में जेसीबी से तोड़ा गया, तो दूसरी तरफ बीजेपी शासन में नई टंकी खुद गिर पड़ी!

    कांग्रेस ने अहमदाबाद की सालंगपुर की पानी की टंका भी वीडियो साझा किया है जो बुलडोजर की मदद से तोड़ा जा रहा है। इस दशकों पुरानी पानी की टंकी को तोड़ने का काम काफी दिनों से चला था। इसके वीडियो भी सामने आए थे।

    ये घटना केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के दक्षिण गुजरात क्षेत्र में हुई. नवसारी से सांसद और जलशक्ति मंत्री पाटिल का इलाका सूरत से सटा हुआ हैं. सूरत की ये घटना गुजरात में इंफ्रास्ट्रक्चर की हकीकत बयां कर रही.

    इस मामले में फिलहाल दो कार्यकारी अभियंता और एक जूनियर अभियंता को निलंबित कर दिया है और इनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है.

    पानी की टंकी के धराशायी होने के बाद गांव के लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का सीधा आरोप है कि टैंक बनाने में घटिया मटीरियल इस्तेमाल किया गया है। उद्घाटन से पहले ही टैंक गिरने से कॉन्ट्रैक्टर और ज़िम्मेदार अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लाखों रुपये की लागत से बनी इस टैंक के गिरने से अब जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त जांच की मांग हो रही है।

    gujarat surat tazza khabar tazza khabar in hindi water-tank-collapse
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल चढ़ाएंगे शिवभक्त, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा

    February 12, 2026

    बच्चों को मिले परीक्षा में बैठने की अनुमति, प्रधानाचार्य और लिपिक की सेवा हो समाप्त

    February 12, 2026

    अंग्रेजी भी पढ़़ाई जाएगी अब 235 साल पुराने वाराणसी के राजकीय इंटर कॉलेज में, अच्छी शुरुआत है

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.